Bhiwadi News: भिवाड़ी में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। भिवाड़ी के फूल बाग थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश एक युवक के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर फरार हो गए। हालांकि चोरी करते समय की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।
पीड़ित युवक ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई है की गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी थी तभी अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चुरा ली। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि उसकी बाइक हर हाल में ढूंढ कर उसके हवाले किया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध
कैमरों की जांच करने पर सामने आया कि दो युवक एक अन्य बाइक पर सवार होकर इलाके में पहुंचे थे। उनमें से एक ने मौके का फायदा उठाते हुए खड़ी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ा और कुछ ही मिनटों में उसे लेकर फरार हो गया। घटना के दौरान दूसरा युवक उसकी मदद करता दिखाई दिया।
पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की जानकारी मिलने के बाद फूलबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी जांच तेज कर दी गई है।
पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुई बाइक की बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और कैमरों की मदद से जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।













