Rewari News: पेट्रोल पंपों से नकदी चोरी का हुआ खुलासा, जींद के तीन आरोपी गिरफ्तार

On: June 7, 2026 6:40 PM
Follow Us:
पेट्रोल पंपों से नकदी चोरी का हुआ खुलासा, जींद के तीन आरोपी गिरफ्तार

Rewari News: रेवाड़ी के दो पेट्रोल पंपों में हुई पैसों की चोरी की वारदात को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जींद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही एक आरोपी की तलाश अभी भी की जा रही है। इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन रिमांड पर लिया गया है ताकि चोरी के पैसे और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पता लगाया जा सके।

दो पेट्रोल पंपों को बनाया था निशाना

रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि मार्च के महीने में टहना दीपलपुर क्षेत्र के पास स्थित दो पेट्रोल पंपों पर हुई थी। देशराज कार्यालय का ताला तोड़कर पैसों की चोरी की गई और इस वारदात में लगभग 43000 की चोरी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक पेट्रोल पंप से लगभग 28,900 रुपये और दूसरे फिलिंग स्टेशन से करीब 13,950 रुपये की नकदी चोरी की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस के ऊपर सवाल उठे थे जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी थी और अब चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिकायत मिलने के बाद शुरू हुई जांच

पेट्रोल पंप संचालकों के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाये थे और संदिग्ध आरोपियों की पहचान की थी इसके बाद ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया कब्जे में

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी पहले से अन्य मामलों में भी जेल में बंद थे। उन्हें अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

एक आरोपी अभी भी फरार

पुलिस के कब्जे से अभी भी एक आरोपी फरार है और इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now