धारूहेड़ा की निरंजन कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

On: September 8, 2026 10:24 AM
Follow Us:
suicide

धारूहेड़ा : थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव महेश्वरी स्थित निरंजन कॉलोनी में एक 28 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मंगलवार 8 सितंबर 2026 को पुलिस को मिली। मृतक की पहचान राहुल शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी सैदपुर हकिशन, इज्जतनगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा एक ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था और निरंजन कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर अकेला रहता था। बताया गया है कि उसने बीती रात कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now