Breaking News: रेलवे में यात्रा करते समय आजकल लापरवाही से बहुत हादसे हो रहे है। हादसों को लेकर जागरूकता के लिए रेलव की ओर से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरियाणा नीतिका गहलोत आईपीएस के मार्गदर्शन ओर उपाधीक्षक राजेश कुमार चेची के दिशानिर्देश में जीआरपी रेवाड़ी एसएचओ कृष्ण कुमार के नेतृव में रेल यात्रियों को जागरूक किया।
पायदान पर बैठकर न करे यात्रा: जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला एएसआई उर्मिला द्वारा जीआरपी टीम के साथ स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को यात्रा से संबंधित नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने यात्रियों को ट्रेन की छत पर भूल से यात्रा न करने की सलाह देते हुए कहा कि यात्रा करते समय ट्रेन के दरवाजा पर पायदान के ऊपर बैठकर यात्रा करना जोखिम भरा होता हैBreaking News
चलती हुई ट्रेन में नही चढें: उन्होंने बताया कि अक्सर लोग चलते ट्रेन में दोड कर चढते है। जिससे जान जाने का खतरा बना रहता है। ट्रेन के स्टेशन पर रुकने पर ही चढ़ना चाहिए तथा रुकने के बाद ही उतरना चाहिए। कभी भी भागते हुए ट्रेन में नहीं चढ़ना चाहिए । जागरूकता अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष भी गई थी जिसके सकारात्मक परिणाम मिले थे दुर्घटना में कमी दर्ज की गई थी ।
संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की तुरंद दे सूचना: उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा करते समय ट्रेन में किसी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु नज़र आने पर तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मचारी के साथ पुलिस चौकी थाना को दे। जीआरपी द्वारा यह अभियान 7 जून तक चलाया जाएगा और आगे भी समय समय यात्रियों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।













