Haryana Weather News: हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज हिसार,गुरुग्राम सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। कल से राज्य के कई जिलों में हीट वेव देखने को मिलेगा। गर्मी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी और एक बार फिर से लोगों की भयंकर गर्मी के कारण परेशानी बढ़ेगी।
इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं
आज हरियाणा के कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आज मेवात, गुरुग्राम, नूह, फरीदाबाद, पलवल, हिसार सहित कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।
कल से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की दिखेगी बढ़ोतरी
कल से हरियाणा के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हरियाणा में कल से तापमान बढ़ने लगेगा जिससे भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं। हालांकि जून के अंत तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है ऐसे में गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन इस बार मानसून हरियाणा को बेहद अधिक समय में कवर करेगा।












