Haryana News: हरियाणा की बेटी ने अपने दमदार प्रदर्शन से मुक्केबाजी के क्षेत्र में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। रोहतक के रुड़की गांव की रहने वाली मीनाक्षी हुड्डा ने विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है।48 किलोग्राम भार वर्ग में नंबर-1 मुक्केबाज बनने के बाद मीनाक्षी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की नई पहचान बन गई हैं। मीनाक्षी ने सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम वर्ल्ड स्टार पर रोशन किया है।
मीनाक्षी एक साधारण परिवार से आती है और उनके पिता कृष्ण हुड्डा ऑटो चलाकर परिवार का पेट पलते हैं फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। आर्थिक चुनौतियों के बाद भी परिवार ने बेटी के सपनों को कभी कमजोर नहीं होने दिया और मीनाक्षी आज इतिहास रच दी।
लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
मीनाक्षी ने पिछले कई साल के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी लगातार सफलताओं के आधार पर ही उन्हें वर्ल्ड में मुक्केबाजी के क्षेत्र में सिर्फ महिला मुक्केबाज का दर्जा मिल गया है।
इंग्लैंड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में मीनाक्षी ने फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की अनुभवी और कई बार की विश्व विजेता मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस जीत ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग पहचान दिलाई।
चीन में दिखाएंगी दम
मीनाक्षी का चयन अब चीन के गुइयांग शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 के लिए भी किया गया है। 15 से 21 जून तक होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
गांव से शुरू हुआ था सफर
मीनाक्षी का सफर गांव से शुरू हुआ था। एक मिडिल क्लास परिवार से आती है लेकिन उनके पिता ने कभी भी उनके सपनों से उन्हें समझौता नहीं करने दिया और मीनाक्षी भी लगातार मेहनत करती रही जिसके बदौलत आज मीनाक्षी को सफलता मिली है।












