Haryana News: गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार में बड़ा कदम उठाए जा रहा है। अब गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा भारी गाड़ियों के लिए लेन ड्राइविंग नियमों को सख्त बना दिया गया। अगर कोई चालक लेन नियमों का पालन नहीं करता है तो अब केवल चालान नहीं काटा जाएगा बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया जाएगा।
यातायात विभाग के बड़े अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों और गाड़ी संचालकों के साथ बैठकर सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मीटिंग किया जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भारी गाड़ियों के लापरवाही के वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें कई लोगों की जान जा रही है।
पहले जागरूकता, फिर सख्त कार्रवाई
यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि शुरुआत में वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।
ट्रांसपोर्टरों ने दिया सहयोग का भरोसा
बैठक में शामिल ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों ने भी सड़क सुरक्षा अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि यदि सभी चालक लेन ड्राइविंग नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में निगरानी और प्रवर्तन अभियान को और तेज किया जाएगा।













