Haryana News: सास की इच्छा पूरी कर रही है हरियाणवी सिंगर, टब में बैठाकर करवा रही 84 कोस परिक्रमा

On: June 3, 2026 9:24 PM
Follow Us:

Haryana News: आज के समय में जहां लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं और बुजुर्गों की सेवा नहीं कर पाते हैं वहीं दूसरी तरफ एक हरियाणवी सिंगर ने अनूठी मिसाल पेश की है। हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी अपने 90 साल की सास को टब में बिठाकर 84 कोस की परिक्रमा  करा रही है।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर काजल चौधरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।काजल चौधरी हरियाणा के हताना गांव की रहने वाली हैं। उनकी सास चंद्री देवी काफी बुजुर्ग हैं और ठीक से चल नहीं पातीं।

सिंगर ने पूरी की सास की इच्छा

सिंगर की सास लंबे समय से ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा करना चाहती थी। लेकिन उम्र अधिक होने की वजह से और चलने फिरने में परेशानी होने के कारण वह 84 कोस की परिक्रमा नहीं कर पा रही थी जिसके बाद बहू ने उनकी आखिरी इच्छा पूरी की।

लोग खूब कर रहे हैं तारीफ

वह अपनी सास को एक बड़े प्लास्टिक टब में बैठाकर परिक्रमा करवा रही हैं। रास्ते में लोग यह नजारा देखकर भावुक हो रहे हैं और काजल की खूब तारीफ कर रहे हैं। परिक्रमा के दौरान कई जगह पर लोग उन्हें फूलों की माला पहना रहे हैं और उनकी स्वागत भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मां बेटी जैसा है सास बहू के बीच रिश्ता

काजल चौधरी ने कहा कि उनकी सास ने हमेशा उन्हें बेटी जैसा प्यार दिया है। उन्होंने बताया कि सास की इच्छा पूरी करना उनका फर्ज है। काजल का कहना है कि बड़ों का आशीर्वाद जीवन में बहुत जरूरी होता है।यह कहानी लोगों को यह संदेश दे रही है कि परिवार में प्यार और सम्मान सबसे बड़ी चीज होती है। इसी वजह से यह खबर लोगों का दिल जीत रही है। दोनों का रिश्ता काफी चर्चे में बना हुआ है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Breaking News: लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा आएंगे रेवाड़ी

Breaking News: लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा आएंगे रेवाड़ी

Breaking News: रेवाड़ी: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक गुरुवार, 4 जून को प्रात: 11 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह में होगी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे।Breaking News

12 परिवादों पर होगी सुनवाई: डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिनमें 6 नए व 6 लंबित परिवाद शामिल हैं। हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा इन सभी परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे।Breaking News

ये रहेगे मौजूद: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 12 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिनमे छह पुराने मामले भी शामिल है। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।Breaking News

मां से झगड़े के बाद घर से निकली बच्ची , प्रेमी ने किया दुष्कर्म

Haryana Crime News: मां से झगड़े के बाद घर से निकली बच्ची , प्रेमी ने किया दुष्कर्म

Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक बच्ची अपनी मां से झगड़ा करके घर से बाहर हुई थी इसके बाद बहन के घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसके मर्जी के खिलाफ उसके साथ गलत कर दिया गया है।थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय बच्ची का बलात्कार हुआ है।

स्कूल के रास्ते हुई थी पहचान

सामने वाली जानकारी के अनुसार स्कूल आते जाते समय बच्ची की युवक से हुई। उसके बाद दोनों में दोस्ती बड़ी और युवक ने इसी बात का फायदा उठाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया है।

घर में कहासुनी के बाद चली गई थी बाहर

लड़की के घर वालों ने बताया कि लड़की अपनी मां के साथ लड़ाई करके घर से बाहर निकले और बहुत समय तक घर नहीं लौटी। जब बच्ची बहुत समय तक नहीं होती तो घर वालों को उसकी चिंता होने लगी और घर वालों ने खोज शुरू कर दी।

काफी खोजबीन के बाद लड़की मिली, जहां से परिवार उसे घर लेकर आया। इसके बाद जब उससे पूरी घटना के बारे में जानकारी ली गई तो मामला सामने आया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे बहाने से अपने साथ ले गया था। वहां उसने उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी की बात सुनने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सजा त्य होगी।

एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, रेवाड़ी से हिसार तक जमकर बरसेंगे बदरा, जाने ताजा अपडेट

Haryana Ka Mausam: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, रेवाड़ी से हिसार तक जमकर बरसेंगे बदरा, जाने ताजा अपडेट

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में आज मौसम का मिजाज बदला बदला रहेगा। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। 5 तारीख तक राज्य में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के ऊपरी क्षेत्र में एक नया चक्रवात बना हुआ है जिसकी वजह से पंजाब हरियाणा और राजस्थान में 5 जून तक बारिश देखने को मिलेगी वहीं तापमान में भी गिरावट होगी।

बारिश होने से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है तापमान

हरियाणा में बारिश होने से तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। तापमान में हुई गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सिर्फ दिन ही नहीं रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

रेवाड़ी से लेकर सिरसा तक बरसेंगे बदरा

रेवाड़ी से लेकर सिरसा तक आज झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। रेवाड़ी सिरसा फतेहाबाद गुरुग्राम सहित कई जिलों में ओलावृष्टि भी होगी।

आज इन जिलों में होगी बारिश

पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुष्क मौसम रहेगा, जबकि शेष जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 4 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल राज्य में लू चलने की संभावना नहीं है। बारिश होने से तापमान गिरेगा और राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Haryana News: रेवाड़ी की ये सरपंच तीसरी बार निलंबित, जानिए क्यों

Haryana News: रेवाड़ी की ये सरपंच तीसरी बार निलंबित, जानिए क्यों

Haryana News: रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव डहीना की सरपंच पिंकी देवी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अपने कार्याकाल में जहां दो बार पहले निलंबित हो चुकी हे वही एक बार फिर यानि तीसरी आज फिर से उपायुक्त की ओर से निलंबन के आदेश जारी किए है।

तीसरी बार निलंबित सरपंच पिंकी देवी: बता दे ग्राम पंचायत डहीना की सरपंच पिंकी को उपायुक्त (डीसी) रेवाड़ी द्वारा तीसरी बार निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पंचायत कार्यों में कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक कारणों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।Haryana News

जानिए पहले कब हुई थी निलंबित: बता दें कि डहीना की सरपंच पिंकी के वर्तमान कार्यकाल में यह तीसरी निलंबित की । इससे पहले उन्हें जून 2025 और मार्च 2026 में भी निलंबित किया जा चुका है। लगातार तीसरी बार निलंबन की कार्रवाई होने से पंचायत क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।Haryana News

जानिए क्यों की निलंबित: विभागीय सूत्रों के मुताबिक संबंधित शिकायतों और पंचायत रिकॉर्ड की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान पंचायत के दैनिक और विकास कार्य नियमानुसार संचालित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सस्पेंशन रद्द, फिर बनी सरपंच : 28 अप्रैल को रेवाड़ी जिले के डहीना गांव की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। निलंबित सरपंच पिंकी को बड़ी राहत देते हुए उनका सस्पेंशन आदेश रद्द कर दिया गया है और उन्हें दोबारा सरपंच पद पर बहाल कर दिया गया था। उसके बाद जून में तीसरी बार निलंबित कर दिया गया है।Haryana News

आदेश के बावजूद रास्ते से नहीं हटाया मलबा: बता दे कि बीडीपीओ के बार-बार आदेशों के बावजूद सरपंच द्वारा रास्ते से ईंट व मलबा नहीं हटवाया गया जोकि उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व पद का दुरुपयोग किया गया है।Haryana News

वहीं निजी भूमि में बिना मालिकों की सहमति व पंचायत के हक में बिना रजिस्ट्री कराए पंचायत के खर्चे पर टाइलें बिछवा दी गई। सरकारी नियमों की अवहेलना, कर्तव्य पालन में कोताही व पद का दुरुपयोग किया गया है। इसी के चलते तीसरी बार ऐसा करना पडा।

बहुमत वाले पंच को चार्ज सौंपने का दिया आदेश
डीसी की ओर से ये भी आदेश किए है यह आरोप प्राथमिक तौर पर सिद्ध पाए गए हैं। इसके चलते ही उपायुक्त की तरफ से सरपंच पिंकी यादव पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उपायुक्त की तरफ से सरपंच को ग्राम पंचायत की किसी भी बैठक में शामिल नहीं होने तथा बहुमत वाले पंच को चार्ज सौंपने के आदेश दिए हैं।Haryana News

ACB का बड़ा एक्शन,50 हजार रिश्वत लेते सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana ACB Action: ACB का बड़ा एक्शन,50 हजार रिश्वत लेते सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana ACB Action: फतेहाबाद में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स विभाग के एक चालक और एक चपरासी को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कर्मचारियों पर स्क्रैप कारोबारी से अवैध वसूली करने का इल्जाम लगा हुआ है।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

जींद जिले के धमतान साहिब निवासी एक स्क्रैप कारोबारी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि सेल टैक्स विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारी उसके ऊपर कारवाई करने की धमकी दे रहे हैं और उनसे पैसा मांग रहे हैं इसके बाद जांच शुरू कर दिया गया।

पेट्रोल पंप के पास हुई गिरफ्तारी

एसीबी की निगरानी में शिकायतकर्ता ने विभाग के चालक धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार को हिसार रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया। जैसे उन्होंने 50000 का रिश्वत लेना शुरू किया उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

स्क्रैप कारोबार से जुड़ा है मामला

शिकायतकर्ता पुरानी बैटरियों के स्क्रैप का कारोबार करता है। आरोप है कि विभाग के कर्मचारी बिल और चालान की कार्रवाई का डर दिखाकर उससे पैसों की मांग कर रहे थे। बार-बार हो रही मांग से परेशान होकर कारोबारी ने एसीबी से संपर्क किया था।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अब एसीबी के द्वारा जांच किया जा रहा है कि इन सब कामों में किसी अधिकारी की मिलीभगत तो नहीं है। एसीबी के द्वारा अधिकारियों की भूमिका पर भी जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार पर एक्शन

हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार पर प्रहार किया जा रहा है और भ्रष्ट कर्मियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाए। इसके पहले भी ऐसी भी के द्वारा ऐसी कार्रवाई कई बार की जा चुकी है। राज्य में कई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को भ्रष्टाचार के इल्जाम में गिरफ्तार किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें