Haryana News: CM सैनी ने बनाया बड़ा प्लान!लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी, दूर होगी बेरोज़गारी 

On: June 1, 2026 9:18 PM
Follow Us:
CM सैनी ने बनाया बड़ा प्लान!लाखों युवाओं को मिलेगी

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। राज्य की बेरोजगारी दर दूर करने के लिए सरकार के द्वारा  बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में नई “मेक इन हरियाणा” औद्योगिक नीति लॉन्च करते हुए पहले ही दिन 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की घोषणा की। 

सरकार के इस कदम से आने वाले समय में लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा जिससे राज्य की बेरोजगारी दर कम होगी। हरियाणा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। सरकार के द्वारा आने वाले समय में 5 लाख करोड रुपए निवेश किए जाएंगे फिलहाल 1.10 लाख करोड रुपए निवेश किया गया है।

रोजगार के खुलेंगे द्वार

सरकार के इस कदम से हरियाणा में रोजगार के द्वार खुलेंगे और हरियाणा रोजगार का हब बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि आने वाले समय में राज्य के करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

युवाओं के लिए रोजगार की नई उम्मीद

सरकार का दावा है कि नए निवेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित होंगे। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार बढ़ेंगे। विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नौकरी के अवसर तेजी से बढ़ने की संभावना है।

निवेशकों को मिलेगी सिंगल विंडो सुविधा

सरकार ने निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक स्मार्ट डिजिटल निवेश पोर्टल भी शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए उद्योगों को जमीन, मंजूरी, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे निवेशकों का समय बचेगा और उद्योग लगाने की प्रक्रिया तेज होगी।

इन बड़ी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

कार्यक्रम के दौरान एनटीएफ ग्रुप, सुमितोमो कॉर्पोरेशन इंडिया, रिलायंस, गौतम सोलर, अंबर ग्रुप, स्टार सीमेंट, वरुण बेवरेजेज समेत कई प्रमुख कंपनियों ने निवेश प्रस्तावों पर सहमति जताई। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now