Rewari News: गंदे नालों ने बढ़ाई मुश्किलें, मानसून से पहले जलभराव का खतरा मंडराया

On: May 31, 2026 5:37 PM
Follow Us:
गंदे नालों ने बढ़ाई मुश्किलें, मानसून से पहले जलभराव का खतरा मंडराया

Rewari News: मानसून आने से पहले ही रेवाड़ी के नालो में पानी भरने लगा है। कई जगह जिले में बरसात के लिए नाले बनाए गए हैं जो की गाद,प्लास्टिक और कचरे से भरे पड़े हैं। अगर यह समस्या जल्द से जल्द दूर नहीं की जाती है तो मानसून के समय एक बार फिर से रेवाड़ी शहर में जल भराव की समस्या हो सकती है।

मानसून में फिर हो सकती है जलभराव की समस्या

शहर के मुख्य मार्ग बाजारों और आवासीय क्षेत्र से गुजरने वाले नालों में सफाई समय से नहीं होने के वजह से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। हर साल मानसून के समय यहां पानी भर जाता है जिससे पैदल यात्रा करने वाले लोगों की समस्याएं तो बढ़ती ही है, स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शहर के नालों की स्थिति अभी भी है खराब

 एक तरफ जहां प्रशासन के द्वारा दावा किया जा रहा है कि मानसून तक सभी नालों का मरम्मत कर लिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ विभिन्न जगहों पर छोटे-बड़े नाले मौजूद हैं जिनकी स्थिति खराब हो गई है। कई जगह तो नालों में गंदगी भरी पड़ी है और कई जगहों पर अतिक्रमण की समस्या भी देखने को मिल रही है जो की मानसून के समय परेशानियां बढ़ा सकती है।

हर साल होती है समस्या

पिछले कुछ वर्षों का अनुभव बताता है कि सामान्य बारिश के दौरान भी कई इलाकों में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में यदि समय रहते सफाई और मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ तो आगामी मानसून में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विशेषज्ञों का मानना है कि जलभराव केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी तंत्र को मजबूत करना बेहद जरूरी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

जिले में अब निजी स्कूलों के तर्ज पर कॉलेजों में होगी पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग

Rewari News: जिले में अब निजी स्कूलों के तर्ज पर कॉलेजों में होगी पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग

Rewari News:  रेवाड़ी में निजी स्कूलों के तर्ज पर अब सरकारी और निजी महाविद्यालय में भी शैक्षणिक सत्र से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों और पेरेंट्स के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का फैसला लिया गया है, ताकि छात्रों के पढ़ाई और भविष्य पर चर्चा किया जा सके।

सूचना हुआ जारी

विभाग के द्वारा निर्देश जारी करके नए सत्र की शुरुआत करने का  जानकारी दिया गया है। मीटिंग के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के प्रदर्शन व्यवहार आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कॉलेज स्तर पर बढ़ेगी अभिभावकों की भागीदारी

अब तक अभिभावक-शिक्षक बैठकें मुख्य रूप से स्कूलों तक सीमित थीं, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग का मानना है कि कॉलेज स्तर पर भी अभिभावकों की सहभागिता विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उच्चतम शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रक्रिया से छात्रों के पढ़ाई पर पेरेंट्स के साथ-साथ शिक्षकों का भी पूरा ध्यान रहेगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

महाविद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। इन कार्यक्रमों में शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

60 प्रतिशत उपस्थिति बनी चिंता का कारण

उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार कई कॉलेजों में विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति लगभग 60 प्रतिशत तक सीमित है। इसे सुधारने के लिए अभिभावकों की सक्रिय भूमिका जरूरी मानी जा रही है। विभाग का मानना है कि कई विद्यार्थी नियमित कक्षाओं में आने के बजाय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनकी कॉलेज उपस्थिति प्रभावित हो रही है।

विद्यार्थियों के विकास पर रहेगा फोकस

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि कॉलेज जीवन के दौरान विद्यार्थियों में बौद्धिक, मानसिक और भावनात्मक परिपक्वता तेजी से विकसित होती है। ऐसे समय में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय विद्यार्थियों को सही दिशा देने में मददगार साबित हो सकता है।

1 जून से रेवाड़ी से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदलेगा नंबर, देखें लिस्ट

Rewari Railway News: 1 जून से रेवाड़ी से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदलेगा नंबर, देखें लिस्ट

Rewari Railway News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से चलने वाले स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित किया जाएगा जिसमें से कई ट्रेन रेवाड़ी से होकर भी गुजरती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा इन ट्रेनों का नया नंबर जारी किया गया है और 1 जून से इन ट्रेनों को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील किया है कि आप एक पर ट्रेनों के नए नंबर को जरुर चेक कर ले ताकि आपकी परेशानी या नहीं बढ़े और आप आराम से सफर कर पाए।

सीकर-जयपुर रूट पर रोजाना चलेगी डेमू ट्रेन

रेलवे ने सीकर-जयपुर स्पेशल सेवा को नियमित MEMU ट्रेन में बदल दिया है। अब इस ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। इससे रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा।

रेल सेवा भी हुई नियमित

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जयपुर और  भिवानी के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को अब फास्ट पैसेंजर सेवा के रूप में नियमित कर दिया गया है। यह ट्रेन रोजाना दोनों दिशाओं में संचालित होगी और रास्ते में रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी, नारनौल तथा अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेवाड़ी-रींगस ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी (Rewari Railway News)

रेवाड़ी और रींगस के बीच संचालित स्पेशल रेल सेवा को नियमित द्वि-साप्ताहिक ट्रेन का स्वरूप दिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और रविवार को दोनों दिशाओं में चलेगी। रेलवे का मानना है कि इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित विकल्प उपलब्ध होगा।

फुलेरा-रेवाड़ी रेल सेवा का भी हुआ विस्तार

फुलेरा और जयपुर के बीच संचालित रेल सेवा का विस्तार करते हुए इसे रेवाड़ी तक जोड़ा गया है। अब यह ट्रेन नियमित रूप से फुलेरा से रेवाड़ी और रेवाड़ी से फुलेरा के बीच प्रतिदिन चलेगी। इस बदलाव से जयपुर, अलवर और रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

पानी की किल्लत होगी दूर, 95 करोड़ रुपये से बदलेगी पेयजल तस्वीर

Rewari News: पानी की किल्लत होगी दूर, 95 करोड़ रुपये से बदलेगी पेयजल तस्वीर

Rewari News: बढ़ती गर्मी के साथ-साथ रेवाड़ी में पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। अब शहर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जिले में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के द्वारा एक प्लान बनाया गया है जिसके अंतर्गत 95 करोड़ की लागत से जिले में 15 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

पुरानी और क्षतिग्रस्त सभी पाइप को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके और जल की समस्या भी दूर हो सके।

शहर के कई इलाकों में क्षतिग्रस्त हो गए हैं पाइपलाइन

शहर के कई इलाकों में वर्षों पुरानी पाइपलाइन अब अपनी क्षमता खो चुकी है और क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसके वजह से बरसात के मौसम में इसमें गंदा पानी मिल जाता है। गंदा पानी मैक्स होने से लोगों की परेशानियां बढ़ती है हालांकि अब यह परेशानी दूर होने वाली है।

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से बढ़ रही थी परेशानी (Rewari News)

पाइप क्षतिग्रस्त होने की वजह से बरसात के मौसम में कई बार पीने के पानी में गंदा पानी मिल जाता है जिसकी वजह से लोगों को बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। अब नहीं पाइपलाइन बिछाई जाने के बाद यह सभी समस्याएं दूर हो जाएगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

 

28000 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

इस महत्वाकांक्षी  परियोजना के शुरू होने से 28000 उपभोक्ताओं को फायदा मिलने वाला है। जल्दी इस कार्य को शुरू किया जाएगा ताकि बरसात तक कार्य पूरा किया जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो।

 

 

POWER CUT

Power cut in Rewari: तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई गांव होंगे प्रभावित

Power cut in Rewari: धारूहेड़ा: बिजली निगम की ओर से 33 केवी सब स्टेशन जडथल में तारो की मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी के चलतरे ​रविवार, 31 मई 2026 को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।Power cut in Rewari

इन फीडरों में रहेगी बिजली गुल: बता दे कि बिजली के मरम्मत कार्य के चलते रविवार को (Power cut in Sunday) 11 केवी रालियावास (आरडीएस), 11 केवी यूनिप्रोडक्ट, 11 केवी अनंतराज तथा 11 केवी जल आपूर्ति फीडर बंद रहेंगे।Power cut in Rewari

इन गांवों में बिजली रहेगी बाधित: एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी जिसके चलते गांव जडथल, पचगांव, अश्याकी, पचोर, सापली, पिथनवास, निखरी, निगानियावास, रालियावास और माजरी गांव प्रभावित होंगे।Power cut in Rewari

बिजली निगम ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। क्योकि बाद में लाईट काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम मे बिजली की कोई फाल्ट नही आए इसके लिए सुधार किया जा रहा है।Power cut in Rewari

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर झूमे श्रद्धालु

Dharuhera News: कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर झूमे श्रद्धालु

Dharuhera News: धारूहेड़ा: एमटूके काउंटी सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। Dharuhera News

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

कथावाचक गोपाल महाराज ने अपने प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि धर्म और संस्कार मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।Dharuhera News

31 को होगा समापन: आयोजकों ने बताया कि 31 मई को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रीमद भागवत कथा का समापन किया जाएगा। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।Dharuhera News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर राजेंद्र यादव, विजेंदर त्यागी, पवन शर्मा, सुरेश सैनी, केएम शर्मा, महावीर श्योराण, मोहित, दीक्षित, अजय शर्मा, सतीश, अनिल, सुरेंद्र, अशोक, शत्रुघ्न, पंकज, सुशील और जितेंद्र सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।Dharuhera News

 

 

मंदिर स्थापना दिवस पर  रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना आयोजित
धारूहेड़ा: यहां के सेक्टर छह स्थित नमदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह रामायण पाठ, पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।

मंदिर स्थापना दिवस पर  रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना आयोजित
मंदिर स्थापना दिवस पर  रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना आयोजित

डीके शर्मा ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस पर हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।  श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ सुनकर धर्म लाभ लिया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now