Breaking News: उपचेयरमैन के लिए धारूहेड़ा में मचेगा घमासान, जानिए कौन कौन है दावेदार ?

On: May 26, 2026 8:33 PM
Follow Us:
npa upchairman election Dharuhera

Breaking News: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगर पालिका में उपचेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चेयरमैन चुनाव के बाद अब सभी की नजरें उपचेयरमैन की कुर्सी पर टिक गई हैं। अलग-अलग वार्डों से जीतकर आए पार्षदों के बीच जोड़तोड़ और समर्थन जुटाने का दौर शुरू हो चुका हैBreaking News

धारूहेड़ा में चेयरमैन व 18 वार्ड पार्षदो की जून माह में शपथ होनी है। लेकिन उपेचयरमैन के लिए इस बार घमासान मचा हुआ है। दावेदारों की संख्या बढती ज ही जा रही है। हालांकि उपचेयरमैन वही ​बनेगा जिसको राव साहब का आशीवार्द होगा। अब देखना यह है कौन इस बार आशीर्वाद लेने में कामयाब हो सकता है।

धारूहेड़ा की राजनीति गरमाई: नगर पालिका के अंदर बनने वाले समीकरणों पर पूरे शहर की नजर बनी हुई है। उपचेयरमैन का चुनाव केवल एक पद की लड़ाई नहीं बल्कि आने वाले समय की राजनीति की दिशा भी तय करेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में धारूहेड़ा की राजनीति और ज्यादा गर्माने की संभावना है। क्योंकि इस बाद दावेदार दो से ज्यादा है।

WINNER WARD MEMBER DHARUHERA
WINNER WARD MEMBER DHARUHERA

जानिए किस वार्ड से कौन से पार्षद

वार्ड     नाम

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

1 कविता बुधवार
2 देवेंद्र शमा
3 त्रिलोक धारीवाल
4 निहाल रंगा
5 गोपाल
6 कृष्णा देवी
7 मोनिका
8 अमन जेलदार
9 रजंन
10 अमित
11 रीना रानी
12 धर्मबीर

13 प्रिया
14 अनिल
15 किरण सैनी
16 मनीषा सैनी
17 मंशा सैनी
18 सुमित्रा देवी

यहां जानिए उपचेयरमैन के दावे

मेरा परिवार पिछले तीन पीढियों से राव साहब का समर्थक है। मेरा मूल गांव अटेली में आता है। हमने जब से होश संभाला है हमारे पूर्वज राव साहब के ही समर्थक रहे है। मुझे उम्मीद है मुझे बहन जी आरती व राव राव साहब का आशीर्वाद मिल जाएंगा और में उपचेयरमैन बन सकता हूं।
धर्मबीर यादव

उपचेयरमैन के लिए धारूहेड़ा में मचेगा घमासान, जानिए कौन कौन है दावेदार
उपचेयरमैन के लिए धारूहेड़ा में मचेगा घमासान, जानिए कौन कौन है दावेदार

मै भाजपा की सिपाही हूं। मेरे पति मनोज सैनी भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके है सरकार की नितियों को गुणगान करने में हमेशा सहयोग रहा है। मुझे पार्टी से जो आदेश मिलेगा उसी का पालन करूगी। अगर मुझे पार्टी से चुनाव लडने का आदेश दिया तो लडूंगी अन्यथा नहींं ।
किरण सैनी

मेरी दादी प्रेम राव नपा में चेयरमैन रही है। सबसे छोटी उम्र में पार्षद जीतने वालो में हूं। मेरे दादा दादी का आशीर्वाद है। अगर जनता को विकास चाहिए तो पार्षदो की ओर मुझे समर्थन देना चाहिएBreaking News
अमन यादव

मेरी पत्नी पूजा देवी पिछले 5 साल पार्षद रही है। चेयरमैन व भाजपा हाईकमान के आदेशो की मैने सदा पैरवी की है। मुझ विश्ववास है 9 से ज्यादा पार्षद मेरी स्पोट करेंगें।
अनिल कुमार

 

नोट: उपचेयरमैन के दावो को लेकर किसी की जीत दर्ज करवाना नही है ये अपने अपने दावे है कोई भी पार्षद इसको अन्यथा में नहीं लें, बनेगा वही जिसकी किस्मत में राजयोग है। सभी दावेदारो को मेरी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं।  #Best24News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

हाईटेंशन तार टूटने से लगी आग, दो भैंसों की मौत

Bhiwadi News: बड़ा हादसा! हाईटेंशन तार टूटने से लगी आग, दो भैंसों की मौत

Bhiwadi News: तिजारा क्षेत्र के हमीरा गांव में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर एक कच्चे मकान पर गिर गया। तार गिरते ही झोपड़ी में आग लग गई, जिससे अंदर बंधी दो भैंसों की मौत हो गई।

घरेलू सामान जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में रखा चारपाई, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना में परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली लाइन के तार काफी समय से ढीले थे। इसकी शिकायत कई बार विभाग को दी गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग उठाई है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली कलश यात्रा

Dharuhera News: श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली कलश यात्रा

Dharuhera News: धारूहेड़ा: एमटूके काउंटी सोसायटी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर सोमवार को कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा को कथावाचक गोपाल महाराज ने रवाना किया। कथा मंदिर परिसर से शुरू होकर सोसायटी से वापस कथा स्थल पहुंची।Dharuhera News

सुरेश सैनी ने बताया कि भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रासलीला, शिव विवाह जैसे आयोजन किए जाएंगें। 31 मई को हवन, पूर्णाहुति के बाद कथा का समापन होगा। इसी दिन कथा स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली कलश यात्रा
श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली कलश यात्रा

इस मौके पर राजेंद्र यादव, विजेंदर त्यागी, पवन शर्मा, सुरेश सैनी, के एम शर्मा, महावीर श्योराण,मोहित, दीक्षित ,अजय शर्मा, सतीश, अनिल, सुरेंद्र ,अशोक ,शत्रुघ्न पंकज, सुशील, जितेंद्र मौजूद रहे।Dharuhera News

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली <a href=

Rewari News: धारूहेड़ा की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन

Rewari News: धारूहेड़ा की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन

Rewari News: धारूहेड़ा: गांव ततारपुर इस्तमुरार में लाडो देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय भय राम बोहरा का सुबह निधन हो गया।। उनकी आयु लगभग 110 वर्ष बताई गई। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। Rewari News

सरपंच प्रतिनिधी रामचंद्र ने बताया लाडो देवी का अंतिम संस्कार गांव ततारपुर इस्तमुरार के श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ किया गया। बताया जा रहा है वह धारूहेड़ा में सबसे बुजुर्ग महिला थी।

अंतिम यात्रा में गांव के गणमान्य लोग, रिश्तेदार और क्षेत्रवासी शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। बता दे धारूहेडा क्षेत्र में लाडो देवी सबसे बुजुर्ग थी। सबसे अहम बात यह है वह इनकी ज्यादा उम्र होने के वावजूद उनका चेहरा व स्वभाव हसमुख था।Rewari News

आजकल घट रही है उम्र: आज की युवा पीढी इतने ज्यादा उम्र जीने को लेकर चौक गए है। क्योंकि सो साल से ज्यादा जिंदा रहना आजकल संभव नही है। खान पान के चलते इतनी बीमारियां पनप चुकी है इतनी लंबी उम्र तक जिंदा रहना आसान नहीं है। Rewari News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
तिजारा में दवा संकट पर फूटा पेंशनर्स का गुस्सा, प्रशासन को सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन

Bhiwadi News: तिजारा में दवा संकट पर फूटा पेंशनर्स का गुस्सा, प्रशासन को सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन

Bhiwadi News: तिजारा में आरजीएचएस योजना के तहत दवाइयों की लगातार कमी देखने को मिल रही है जिससे पेंशनर्स की परेशानियां बढ़ती जा रही है। लंबे समय तक परेशानियां खेलने के बाद बुजुर्ग पेंशनर्स सोमवार को सड़कों पर उतर आए।

राजस्थान पेंशनर्स समाज उप-शाखा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने विरोध मार्च निकालकर SDM कार्यालय पहुंचते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

जरूरी दवाइयां नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

इस प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स में बताया कि सरकारी योजना होने के बाद भी समय पर दवाइयां नहीं मिल रही है जिसकी वजह से परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। कई ऐसे मरीज है जो की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन मेडिकल स्टोर्स पर दवावों का अभाव बना हुआ है, इससे बुजुर्गों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की (Bhiwadi News)

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि तिजारा क्षेत्र में आरजीएचएस दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अभी कहा की दवा वितरण प्रक्रिया को आसान बनाया जाए और मरीजों की परेशानियों को खत्म किया जाए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सभा में सरकार पर उठाए सवाल

सभा को संबोधित करते हुए एक पेंशनर ने कहा कि बुजुर्ग पेंशनर्स को इलाज के लिए बार-बार भटकना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कई वरिष्ठ पेंशनर्स और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर दवाई नहीं मिलती है तो हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे। सही समय पर दवाई नहीं मिलने से लगातार मरीजों की परेशानियां बढ़ रही है। सही समय पर दवाइयां उपलब्ध कराया जाए।

धारूहेड़ा: गांव गुजर्र घटाल में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया

Dharuhera News: गुर्जर घटाल में पशुओं को लगाए टीके

Dharuhera News: धारूहेड़ा: गांव गुजर्र घटाल में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सालय धारूहेड़ा के प्रभारी डॉ. राजेश महलावत ने बताया कि यह 11वें चरण का ड्यूल वैक्सीनेशन अभियान है।Dharuhera News

बता दे इस अभियान के चलते पशुओं को एक साथ दोनों बीमारियों के टीके लगाए जा रहे हैं ताकि पशुधन को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने पशुपालकों से अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की। गांव में पहुंचकर पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई।

लेट हुआ अभियान: बता दे ये अभियान मई माह के शुरूआत में चलाया जाना था लेकिन कुछ विभाग के वीएलडी स्टाफ की ओर से सुविधाओं को लेकर विरोध करने पर ​अभियान कुछ दिन लेट हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now