शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana Political News: रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन के लिए कई दावेदार, यहां जाने कौन कौन है कतार में

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Political News: हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों की आहट के साथ ही रेवाडी नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव की औपचारिक घोषणा से…


REWARI NPA
रेवाड़ी नगर परिषद
Google News Follow us on Google

Haryana Political News: हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों की आहट के साथ ही रेवाडी नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों में दावेदारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। खास तौर पर भाजपा में पहले 24 घंटे के भीतर ही कई नाम सामने आने से मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

Advertisement

धारूहेड़ा की राजनीति में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का प्रभाव पहले भी देखने को मिल चुका है। वर्ष 2020 के निकाय चुनाव में रेवाड़ी और धारूहेड़ा दोनों जगह उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की थी। रेवाड़ी में अपनी पसंद के चेहरे पूनम यादव को टिकट दिलवाने में वे सफल रहे थे, जबकि धारूहेड़ा में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले कंवर सिंह की शपथ को रुकवाकर उन्हें अपने खेमे में लाने में अहम भूमिका निभाई थी।Haryana Political News

इसके अलावा कोसली, बावल और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों में भी उनकी पसंद के उम्मीदवार पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बने थे। राव नरबीर सिंह भी इस बार पहले से ज्यादा सक्रिय माने जा रहे हैं। 2019 में बादशाहपुर से टिकट कटने के कारण वे उस समय सीमित भूमिका में दिखे थे, लेकिन अब बादशाहपुर से विधायक होने के साथ-साथ नायब सैनी सरकार में प्रभावशाली मंत्री हैं। ऐसे में धारूहेड़ा के टिकट को लेकर उनका रुख भी अहम माना जा रहा है।Haryana Political News

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

कांग्रेस में स्थिति स्पष्ट, भाजपा में असमंजस: कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव लड़ा तो पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की पंसद के चेहरे को टिकट मिलने की संभावना अधिक है। भाजपा में राव इंद्रजीत सिंह फिलहाल भले ही सबसे पॉवरफुल लग रहे हों, लेकिन दावेदार राव नरबीर की पूरी तरह अनदेखी करने का भी शायद ही जोखिम उठा पाएं। जिस कारण भाजपा में चेयरमैन पद के दावेदारों में पावर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा में ये नाम आए सामने: भाजपा में फिलहाल पूर्व चेयरमैन विनिता पीपल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल निंबल की पत्नी डॉ. हर्षा देवी, निवर्तमान पार्षद एडवोकेट कुसुमलता, पूर्व पार्षद अमृतकलां टिकानियां, वर्षा कांटीवाल और रोहताश वाल्मीकि की पत्नी के नाम सामने आए हैं। अमृतकलां टिकानियां का नाम खास तौर पर चर्चा में है, जिन्होंने पिछले वर्ष मुख्यमंत्री की रेवाड़ी रैली में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वे इससे पहले कांग्रेस महिला सेल की जिला प्रधान भी रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

कांग्रेस में ये नाम चर्चा में’ कांग्रेस में भले ही अभी चुनाव सिंबल को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट न हो, लेकिन वहां भी दावेदारों की चर्चा शुरू हो गई है। निवर्तमान पार्षद एवं शहरी जिला प्रधान की पत्नी निहारिका चौधरी, शकुंतला भाड़ोरियां और रेखा दहिया के नामों पर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है।

चेयरमैन टिकट को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की घोषणा नजदीक आएगी, दावेदारों की सूची और लंबी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp