Breaking News
Haryana crime: हेरोइन देने से पहले ही तस्कर दबोचा ? Dharuhera News: पशुओं की सुरक्षा के लिए चला मेगा टीकाकरण अभियान, पशुपालकों को किया जागरूक Haryana News: शादी में नोटों की मालाओं पर सख्ती की तैयारी, अब बताना होगा पैसों का पूरा हिसाब Rewari News: बावल फैक्टरी हादसे के 5 दिन बाद छलका परिवारों का दर्द, पत्नी की पुकार सुन नम हुईं आंखें Haryana Crime News: रिश्तो की मर्यादा हुई तार-तार, प्रॉपर्टी के लिए पोते ने की दादा की बेरहमी से हत्... Dharuhera News: नंदरामपुर बास स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम Haryana Weather Forecast: मौसम का यू टर्न, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चल रही है तेज हवाएं Breaking News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, रेवाड़ी पीएमओ समेत 5 अधिकारियों पर गिरी गाज Petrol Diesel Price Hike: 10 दिनों में पेट्रोल डीजल के रेट में तीसरी बार बढ़ोतरी, अब इतने बढे दाम Haryana News: निजी स्कूलों को सरकार की सख्त चेतावनी, ये काम करने पर रद्द होगी मान्यता 

Haryana crime: हेरोइन देने से पहले ही तस्कर दबोचा ?

On: May 23, 2026 10:53 PM
Follow Us:
स्टेट स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) रेवाड़ी की टीम को एक बडी सफलता मिली है।

Haryana crime: रेवाड़ी में स्टेट स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) रेवाड़ी की टीम को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने गुरूग्राम से रेवाडी की सटे गांव में हेरोइन देने आए आरोपित को काबू किया तथा उसके पास 8.33 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी को राठीवास रोड पर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के दबोच लिया है।

तस्कर गिरोह से टीकी थी निगाहे: टीम इसी दौरान HSNCB ने उसे हेरोइन के साथ दबोच लिया। जिसकी पहचान महेश उर्फ पार्टनर निवासी भडका थाना बिलाशपुर गुरूग्राम के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े दूसरे साथियों का पता लगाने का प्रयास करेगी।Haryana crime

गुप्त सूचना पर कार्रवाई: रेवाड़ी HSNCB प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि उन्हें नशा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। ASI सुनिल कुमार अपनी टीम के साथ राठीवास रोड पर बताए गए स्थान पर पहुंचे। जहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। वह सप्लाई करने के लिए किसी का इंतजार कर रहा था।

8.33 ग्राम हेरोइन बरामद: आरोपी के पास पुलिस टीम ने 8.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान महेश उर्फ पार्टनर निवासी भडका के रूप में हुई है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी को हे​रोइन देने आया था।

गिरोह से जुडे बदमाशों का खुलेगा राज: पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया है। बता दे कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े फर्स्ट से एंड प्वाइंट तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

जानिए कहां करें ​शिकायत: रेवाड़ी HSNCB प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि समाज से नश को जड से मिटाने के लिए खासतौर से युवाओ को आगे आना होगा। उन्होंने आमजन से अपने पास होने वाले नशे के कारोबार के बारे में टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना देने का आह्वान किया।

Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें