Haryana News (Best24News) रेवाडी: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रेवाडी यूनिट को रविवार को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.39 ग्राम स्मैक (हेरोइन) को बरामद किया गया है।Haryana News
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कार्यवाही का संचालन: रेवाडी यूनिट प्रभारी निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने जानकारी दी कि यूनिट में उपस्थित SI तुफान सिंह को एक गुप्त मिली कि सोयब उर्फ सिक्कु वासी पटोदी जो नशीला पदार्थ हिरोईन बेचने का काम करता है। जिसके पास नशीला पदार्थ हिरोईन है जो रेवाडी पटोदी रोड पर SMK सर्विस स्टेशन के सामने पास किसी को नशीला पदार्थ हिरोईन बेचने की फिराक में खडा है।
तलाशी में मिला हीरोईन: जिसने सफेद रंग व काले धारीदार रंग की टी-शर्ट व काले रंग की कैफरी पहन रखी है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह हिरोईन सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीला पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 10.39 ग्राम स्मैक (हिरीईन) बरामद हुई।
जानिए कौन है आरोपी’ गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोयब उर्फ सिक्कु पुत्र राजूदीन वासी व्यापारी मोहल्ला वार्ड न. 11 पटोदी थाना पटोदी जिला गुरूग्राम के रूप मे हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर जारी: बता दे कि यूनिट प्रभारी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।Haryana News










