Rewari HIV Alert: रेवाड़ी में एचआईवी पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान समय में 1600 से अधिक लोग एचआईवी पॉजिटिव है। जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज जारी है, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।
राज्य सरकार के द्वारा एचआईवी संक्रमित लोगों को इलाज करने में आर्थिक मदद दी जा रही है। मरीज को हर महीने 22 ₹50 की सहायता राशि दी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बहुत सारे लोग बीमारी को लोक लाज के दर से छुपा लेते हैं और बाद में परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
डॉक्टर का कहना है कि अगर सही टाइम पर इलाज कराया जाए तो इस बीमारी को काफी हद तक काम किया जा सकता है। रेवाड़ी में जगह-जगह कैंप लगाकर इस बीमारी के बारे में जानकारी दी जा रही है।
कैसे फैलता है संक्रमण?
विशेषज्ञों के मुताबिक असुरक्षित शारीरिक संबंध, संक्रमित सुई का इस्तेमाल और संक्रमित रक्त चढ़ाने से एचआईवी संक्रमण फैल सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते जांच और नियमित दवाइयों से संक्रमित व्यक्ति सामान्य जिंदगी जी सकता है।
अब रेवाड़ी में ही मिल रही कई जरूरी सुविधाएं (Rewari HIV Alert)
पहले मरीजों को जांच और जरूरी मेडिकल टेस्ट के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब रेवाड़ी में ही कई सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। इससे मरीजों को राहत मिली है और उनका खर्च भी कम हुआ है।
जागरूकता अभियान पर जोर
स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी की तरफ से जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को एचआईवी से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही मुफ्त जांच और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं।














