Haryana Group D Recruitment: युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, ग्रुप D पदों पर भर्ती जल्द, देखिए अपडेट

On: May 14, 2026 9:39 AM
Follow Us:
युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, ग्रुप D पदों पर भर्ती जल्द

Haryana Group D Recruitment: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों में खाली ग्रुप डी के पदों पर जल्द वैकेंसी जारी की जाएगी। आपको बता दे कि लंबे समय से युवा ग्रुप डी भर्ती का इंतजार कर रहे थे और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि सरकार के द्वारा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जल्द आएगी वैकेंसी (Haryana Group D Recruitment)

सरकार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि चौकीदार और सफाई कर्मचारियों के पदों को छोड़कर अन्य सभी रिक्त पदों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी एजेंसियों को निर्देश जारी किया है कि जल्द से जल्द खाली सीटों की संख्या बताई जाए।

31 मई 2026 तक सभी फालतू पदों की संख्या पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया गया है। HSSC के द्वारा इस बार ग्रुप डी के सभी पदों को भरा जाएगा। आपको बता दे लंबे समय से बच्चे रिक्त पदों पर वैकेंसी आने का इंतजार कर रहे थे और अब रिक्त पदों पर वैकेंसी को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है।

बड़ी संख्या में आएगी वैकेंसी

उम्मीद है की बड़ी संख्या में इस बार वैकेंसी आएगी। छात्र लंबे समय से ग्रुप डी वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब विभाग में स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि जल्द से जल्द सभी वैकेंसी जारी की जाएगी। इससे बड़े पैमाने पर छात्रों को रोजगार मिलेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now