Dharuhera News: चेयरमैन अजय जांगडा ने किए भगवान शांतिनाथ के दर्शन
Dharuhera News: चेयरमैन अजय जांगडा ने किए भगवान शांतिनाथ के दर्शन

Dharuhera News: धारूहेड़ा नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन अजय जांगड़ा ने जीत के बाद बुधवार को अतिशय क्षेत्र “कल्पतरु सर्वोदय तीर्थ” श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए। इस मौके पर सर्वोदय तीर्थ में मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। जीतने बाद श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।Dharuhera News

 

Dharuhera News: चेयरमैन अजय जांगडा ने किए भगवान शांतिनाथ के दर्शन
Dharuhera News: चेयरमैन अजय जांगडा ने किए भगवान शांतिनाथ के दर्शन

तिलक लगाकर किया अभिनंदन: मंदिर के संस्थापक प्रदुमैन जैन एवं जैन परिवार के पदाधिकारियों की ओर से पंडित श्री यथार्थ जैन ने नवनिर्वाचित चेयरमैन का तिलक कर अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि भगवान शांतिनाथ प्रभु का आशीर्वाद सदैव उन पर बना रहे।

सुख-समृद्धि के लिए भी मंगलकामनाएं: बता दे इस कि इस बार धारूहेडा में चेयरमैन पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। अजय जांगडा ने 9392 मत लेकर जीत दर्ज करवाई। मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही उनका कार्यकर्ताओ ने भ्व्य स्वागत किया। विजय जुलूस निकालते के बाद वे मंदिर पहुंचे तथा आशीर्वाद लिया।Dharuhera News

इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने नगर के विकास और सुख-समृद्धि के लिए भी मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।Dharuhera News

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।