Haryana News: हरियाणा सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है जिसके अंतर्गत अब राज्य को गंगाजल मिलेगा। फरीदाबाद को जल्द गंगा का पानी मिलाने वाला है। हापुड़ जिले के देहरा गांव के पास से गुजर रही गंगा कैनाल का पानी अब फरीदाबाद जिले को मिलेगा। आपको बता दे की यमुना नदी को पार करते हुए पाइप लाइन को हमीरपुर गांव तक बिछाया जाएगा इसके बाद पानी को साफ करने के लिए अलग से करोड़ों रुपए खर्च करके एक प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके बाद गंगा नदी का पानी फरीदाबाद के साथ-साथ आसपास के जिलों को भी भेजा जाएगा जिससे किसानों को काफी फायदा होगा।
सिंचाई विभाग में तैयार किया पूरा रूट (Haryana News)
सिंचाई विभाग के द्वारा पूरा रूट तैयार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही उत्तर प्रदेश के जल मंत्री और प्रदेश के जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की माने तो अगले सप्ताह दिल्ली में सभी मंत्रियों की बैठक हो सकती है और इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि किन-किन जिलों को पानी दिया जाए।
जल की समस्या होगी दूर
राज्य में गंगा का पानी अधिक से अधिक आ सके इसके लिए 3500 एमएम की मोटाई वाला पाइप लगाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि एक दिन में अधिक से अधिक गंगा का पानी शहर में आ सके और पाइप डालने में भी किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए भी तैयारी पूरी तरह से की गई है।
अक्सर देखा जाता है कि मानसून में तो यमुना नदी में भरपूर पानी होता है लेकिन बाकी महीने में यहां केवल नल का पानी बहता है। ऐसे में किसानों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी होती है लेकिन गंगा नदी का पानी आने से आम जनता की परेशानी दूर हो जाएगी। आपको बता दे कि यह प्रोजेक्ट किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगा।


















