Breaking News: सेक्टर चार धारूहेड़ा RWA कार्यकारिणी भंग, इस दिन बुलाई बैठक

प्रकाशित: 12 मई 2026, 12:24 PM
sector 4 rwa meeting

Breaking News: धारूहेड़ा: सेक्टर चार आरडब्ल्यूए (Setor 4 Dharuhera RWA) की ओर से एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र यादव ने की। बैठक में सेक्टरवासियों को जानकारी दी गई कि वर्तमान आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सेक्टर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी मंथन किया गया।Breaking News

17 मई को बुलाई बैठक: सभा में बताया गया कि सेक्टर की आरडब्ल्यूए में कुल नौ पदों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जाता है, जिसमें पांच पदाधिकारी और चार सदस्य शामिल रहते हैं। यह कार्यकारिणी तीन वर्ष के कार्यकाल होता है। मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के चलते अब नई कार्यकारिणी के गठन की जानी है।

 

जानिए कहां होगी बैठक: प्रधान ने बताया कि 17 मई सुबह 8 बजे गेट नंबर एक पर गार्ड रूम के पास आयोजित की जाएगी। प्रधान ने सेक्टरवासियों से ज्यादा से ज्यादा समय पर पहुंचने की अपील की ताकि बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए मंथन किया जा सके।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 17 मई 2026 को सेक्टर की एक और आम सभा बुलाई जाएगी। बैठक में अगर सहमति से तय हो गया तो ठीक है अन्यथा फिर चुनाव करवाएं जाएंगे। इस दौरान हवा सिंह रंगरेज, साजन, कौशिक सूबेदार चंद्र बोस, नरेश आनंद मोहन, मुनीम, सूरजमानी और भारत भूषण राणा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now