Haryana Bus Accident: हरियाणा के जींद में बड़ा बस हादसा हो गया है जिसमें 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस बस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को गंभीर चोट आई है हालांकि अभी तक किसी के मृत्यु की खबर सामने नहीं आई है।

जींद के नरवाना में पलटी बस (Haryana Bus Accident )

पंचकूला से हिसार जा रही हरियाणा रोडवेज की बस नरवाना क्षेत्र में एक स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस पलटने से 40 से अधिक यात्री घायल हो गए वहीं कंडक्टर और बस चालक को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

स्कूटी चालक को बचाने में हुआ हादसा

प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा कि यह हादसा स्कूटी चालक को बचाने के दौरान हुआ है। बस के सामने एक स्कूटी आ रही थी जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने डिवाइडर के तरफ बस को मोड़ दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद बस के शीशे टूट गए और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री बस से नीचे गिर गए और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और राहत टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाल। घायल लोगों को नरवाना के पास के सरकारी अस्पताल और कुछ लोगों को निजी अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि कई लोगों को हल्की चोट आई है वहीं कुछ लोग जो पीछे के साइड बैठे होंगे उन्हें गंभीर चोट आई है। वहीं कुछ लोगों की हालत नाजुक भी बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में बस पलटने का मुख्य कारण स्कूटी और तेज रफ्तार माने जा रही है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।