Political News: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा के सेक्टर छह के सामुदायिक भवन के सामने धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन के लिए भाजपा चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम 29 अप्रैल कोआयोजित किया जा रहा है।
तैयारियां जोंरों पर: बता दे कि भाजपा की ओर से आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक भवन के सामने आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, खाद्य मंत्री राजेश नागर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। Political News
बता दे कि कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम में फरीदाबाद जिला प्रभारी कमल यादव, जिला प्रभारी नसीम अहमद, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ. कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और चेयरमैन पद के प्रत्याशी अजय जांगड़ा की मौजूदग रहेंगे।Political News
मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम : पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है, ताकि संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया जा सके। मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह कोसलिया ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने का अवसर है, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सायं 5 बजे शुरू होगा और इसमें क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व इस आयोजन को आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और एकजुटता का संदेश देने के तौर पर देख रहा है।




















