google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Political News: JJP की बड़ी वापसी! जुलाना में इस दिन होगा शक्ति प्रदर्शन , जानिए क्या हैं मायने | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Political News: JJP की बड़ी वापसी! जुलाना में इस दिन होगा शक्ति प्रदर्शन , जानिए क्या हैं मायने

Written by: सुनील चौहान

Published:

Political News: जननायक जनता पार्टी (जजपा) 7 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इसी को लेकर जुलाना में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा की राजनीति में जींद…


JJP की बड़ी वापसी! जुलाना में इस दिन होगा शक्ति प्रदर्शन , जानिए क्या हैं मायने
JJP की बड़ी वापसी! जुलाना में इस दिन होगा शक्ति प्रदर्शन , जानिए क्या हैं मायने
Google News Follow us on Google

Political News: जननायक जनता पार्टी (जजपा) 7 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इसी को लेकर जुलाना में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा की राजनीति में जींद की धरती को बदलाव का प्रतीक माना जाता है। कई राजनीतिक प्रयोग, नए संगठन और सत्ता परिवर्तन की कहानियां यहीं से शुरू हुई हैं। इसी को लेकर एक बा​ फिर पार्टी के स्थापना दिवस पर शक्ति प्रदर्शन और नई शुरुआत की जाएगी।

Advertisement

बता दे कि पार्टी नेतृत्व इस रैली को बेहद महत्वपूर्ण बता रहा है, क्योंकि यही वह धरती है जहां से जजपा ने अपनी असली ताकत हासिल की थी और पहली बार दस विधानसभा सीटें जीतकर प्रदेश की सत्ता में साझेदारी बनाई थी। पार्टी के गठन के पीछे भी जींद का यह जज्बा ही मुख्य प्रेरणा रहा था, जिसने कम समय में संगठन को प्रदेश की राजनीति का मजबूत खिलाड़ी बना दिया।

राजनीतिक पुनर्जागरण की तैयारी: बता दे अब जब पार्टी सत्ता से बाहर है, जजपा फिर से उसी भूमि पर लौट रही है जहां से उसके उदय की शुरुआत हुई थी। यही वजह है कि जुलाना की यह रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन के राजनीतिक पुनर्जागरण की तैयारी मानी जा रही है। रैली में बड़े संगठनात्मक बदलावों और रणनीतिक निर्णयों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है, जो आगामी चुनावी सियासत के लिहाज से अहम साबित हो सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

रैवाड़ी में बैठक आयोजित: जजपा स्थापना की तैयारियो को लेकर रेवाड़ी में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। पायलट चौक के पास जिला अध्यक्ष विजय पंच की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित करेंगे। बैठक में बिमला चौधरी, भूप सिंह रसियावास, भीम सिंह हरचंदपुर, धर्मपाल देशवाल, मनोज सरपंच सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp