Haryana News: दर्दनाक हादसा! चलती बस में लगी आग, दो यात्री जिंदा जले, कई गंभीर रूप से घायल

On: April 28, 2026 8:55 AM
Follow Us:

Haryana News: सोमवार की देर रात हरियाणा के भिवानी स्थित मिलकपुर के पास एक बस के ऊपर बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। बस में 40 लोग मौजूद थे जिनमें से दो लोग जिंदा जल गए वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

आपको बता दे की भिवानी हिंद सोसायटी की बस 6:40 पर भिवानी से हांसी के लिए रवाना हुई थी। बस में 35 से 40 लोग सवार थे और मिलकपुर के पास 7:30 बजे बस में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। बस में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई।

आनन फानन में बस को रोका गया और कई सवारी नीचे उतरे लेकिन तब तक दो यात्री बुरी तरह से झुलस कर मर चुके थे और चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और 10 मिनट में आग को बुझा दे।

फायर ऑपरेटर जसवीर में जानकारी दिया कि 7:30 बजे बस में आग लगने की सूचना मिली। बस पर बिजली गिरने से आग लग गई थी हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने 10 मिनट पर बस पर काबू पा लिया। गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है वहीं मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now