Crime News: रेवाड़ी में दरिंदगी! 2 युवको ने सड़क पर गर्लफ्रेंड की नग्न हालत में पीटा, कार में डालकर लें गए

On: September 11, 2026 4:54 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में दरिंदगी!2 युवको ने सड़क पर गर्लफ्रेंड की नग्न हालत में पीटा,
रेवाड़ी में दरिंदगी!2 युवको ने सड़क पर गर्लफ्रेंड की नग्न हालत में पीटा,

Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बीते दिन जिस लड़की की नग्न हालत में किडनैपिंग हुई थी उसका खुलासा हो चुका है। घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है और वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक लड़की से मारपीट कर रहे हैं। दोनों ने लड़की को इतना मारा की लड़की के पूरे कपड़े फट गए और लड़की नग्न हो गई इसके बावजूद भी दोनों नहीं रुके और अंत में लड़की को कार में डालकर लेकर चले गए।

इस घटना के बाद एक राहगीर ने डायल 112 और 100 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी थी लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला था इसके बाद उसे युवक ने वारदात की पूरी वीडियो बना ली थी जो कि अब सामने आ चुका है। इस वीडियो में दो युवक दिख रहे हैं। कर नंबर और युवकों की पहचान पुलिस के द्वारा शुरू कर दी।

एसीपी ने इस मामले को CIA को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है की लड़की अप की रहने वाली है और एक इवेंट कंपनी में काम करने वाले युवक के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस का मानना है की लड़की का दिमागी हालत ठीक नहीं है।

सरेआम सड़क पर नग्न अवस्था में लड़की की दो युवकों ने पिटाई की। आसपास से गुजर रहे लोगों ने रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों नहीं रुक इसके बाद एक व्यक्ति ने मोबाइल में घटना को कैद कर लिया। इस घटना के बाद जब राहगीरों ने पुलिस को कॉल किया तो पुलिस से कोई रिस्पांस नहीं मिला जिसके बाद युवक अपने काम पर निकल गया। हालांकि अब पुलिस के सामने घटना की पूरी वीडियो आ चुकी है और पुलिस जोरों शोरों से आरोपियों की पहचान कर रही है।

घटना के समय लड़की के रोने की आवाज सुनकर लोग उसे बचाने जाना चाहते थे लेकिन लड़की के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था जिसके वजह से लोग हिम्मत नहीं जुटा पाए। वही दोनों लड़कों ने भी शर्ट नहीं पहना था। 5 मिनट तक दोनों लड़कों ने लड़की की पिटाई की थी। एक युवक ने बताया कि जब मैं लड़की को बचाने की कोशिश की तो दोनों लड़कों ने मुझे धमकी देना शुरू कर दिया।

जाटूसना पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष महावीर के द्वारा कहा गया कि इस घटना की वीडियो सामने आ चुकी है जो की बेहद शर्मनाक है। मुझे समझ नहीं आ रहा है सरकार कहां सोई है हालांकि मैं मुख्यमंत्री से यही कहूंगा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now