Rewari News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी 18 को

On: April 16, 2026 6:33 PM
Follow Us:
Rewari News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी 18 को

Rewari News: रेवाड़ी: विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में अहीरवाल हेरिटेज संस्था द्वारा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा तथा ग्राम पंचायत, मीरपुर के सहयोग से दिनांक 18 अप्रैल 2026 को एक फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवाओं में विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।Rewari News

Rewari News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी 18 को
Rewari News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी 18 को

प्रदर्शनी में अहीरवाल क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन स्थापत्य कला, लोक संस्कृति एवं परंपराओं से संबंधित आकर्षक फोटोग्राफ एवं कलात्मक पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी।Rewari News

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मीरपुर की सरपंच संजू देवी ने बताया कि यह हवेली गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की अनमोल धरोहर है। ग्राम पंचायत के सहयोग से इस हवेली में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के जरिए क्षेत्र के इतिहास, विरासत और परंपराओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Rewari News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी 18 को
Rewari News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी 18 को

अहीरवाल हेरिटेज संस्था की प्रधान प्रियंका यादव ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा पहले भी पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से हेरिटेज वॉक और विरासत-ए-रेवाड़ी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को मीरपुर स्थित राव तेज सिंह हवेली में रेवाड़ी एवं अहीरवाल क्षेत्र के इतिहास को फोटो एवं पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी को संस्था के सचिव मुकेश सुल्तानिया द्वारा समझाया जाएगा तथा मशहूर चित्रकार अमन की इतिहास और विरासत को दर्शाती पेंटिंग्स भी प्रदर्शित की जाएंगी।

सहायक प्रोफेसर डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं स्केच बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कोई भी छात्र एवं पेशेवर कलाकार भाग ले सकता है। प्रतिभागियों को हरियाणा के किसी भी स्मारक पर पेंटिंग या पेंसिल स्केच बनाना होगा।Rewari News

Rewari News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी 18 को
Rewari News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी 18 को

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति या कार्यक्रम में शामिल होने के लिए +91 94683 41929 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं या इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से भी संपर्क करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

बैठक में ये रहे मौजूद: यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अहीरवाल हेरिटेज संस्था के सदस्यों की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें दिनेश कुमार, मंगेश कुमार, डॉ. सुधीर यादव हर्षु, मुकेश सुल्तानिया, अमन राव, राहुल खोला, चंदर सोनी, संजू देवी, सचिन इंजीनियर, राकेश कुमार, मनोज शर्मा, आशीष लाम्बा आदि उपस्थित रहे।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now