Haryana News Today: कल दोपहर को सीबीएसई के 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। गुरुग्राम के पटौदी में सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद आहट एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सामने जानकारी के अनुसार बच्चों ने अपने घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मो स्कूल में पढ़ने वाला छात्र कुणाल जो की बाबा हरदेव कॉलोनी जाटोली मंडी में रहता था बुधवार को रिजल्ट आने से पहले अपने पिता के साथ था। कुछ देर बाद दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया, रिजल्ट जारी होने के बाद पिता अपने बेटे से उसका रिजल्ट पूछने कमरे में गए।
कमरे में जाने पर उन्होंने देखा कि उनका बेटा कमरे में फांसी पर लटका हुआ है। दरवाजा तोड़कर कुणाल के शव को बाहर निकल गया। बच्चे के सुसाइड के बाद परिवार में मातम देखने को मिल रहा है। बच्चों की माता-पिता पर रो-रोकर बुरा हाल है।
रिजल्ट में नंबर काम आने की वजह से बच्चा डिप्रेशन में चला गया था और सुसाइड कर लिया। हालांकि पुलिस अपने तरीके से इस मामले की जांच कर रही है। कुणाल का दसवीं रिजल्ट में काम नंबर आया था। पिता ने बताया कि कुणाल अभी 16 साल का था।




















