Rewari Breaking News: सियासत में होगा बड़ा बदलाव, 31 साल बाद SC महिला को मिलेगा चेयरमैन का पद

On: April 15, 2026 2:51 PM
Follow Us:
सियासत में होगा बड़ा बदलाव, 31 साल बाद SC महिला को मिलेगा चेयरमैन का पद

Rewari Breaking News: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के घोषणा के साथ ही स्थानीय राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां 31 साल के बाद SC वर्ग की महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाली है। पहले 2013 में यह पद SC महिला के नाम आरक्षित हुआ था।

रेवाड़ी नगर परिषद का 1995 में गठन हुआ और इसे नगरपालिका में अपग्रेड किया गया। शुरुआती दौर में वार्डों की संख्या कम थी लेकिन अब धीरे-धीरे वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। इस बार 32 वार्डों में चुनाव होने वाला है वहीं धनुहेड़ा नगर पालिका में 18 वार्डों में मतदान होगा।

पिछले कुछ सालों से हमने देखा की अध्यक्ष का पद अलग-अलग कैटेगरी के लोगों के लिए आरक्षित था। 1995 में यह पद जनरल कैटेगरी के महिला के पास था जबकि बाद के चुनाव में सामान्य पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग महिला को मौका दिया गया। 2026 में यह पद शेड्यूल कास्ट के महिला के लिए तय किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ Dharuhera नगर पालिका अध्यक्ष का पद इस बार जनरल कैटेगरी के लिए रखा गया है। अभी तक यहां तीन बार चुनाव हो चुके हैं और चौथा चुनाव होने वाला है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now