Rewari News: कांग्रेस नेता महाबीर मसानी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया नमन

On: April 14, 2026 7:25 PM
Follow Us:
Rewari News: कांग्रेस नेता महाबीर मसानी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया नमन

Rewari News: रेवाड़ी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबीर मसानी अपने समर्थकों के साथ शहर के अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।Rewari News

बाबा साहब के विचारों को किया याद:

बता दे कि इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता और न्याय के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महाबीर मसानी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान देकर हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त किया जा सके।Rewari News

 Rewari News: कांग्रेस नेता महाबीर मसानी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया नमन
Rewari News: कांग्रेस नेता महाबीर मसानी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया नमन

बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

मसानी ने कहा कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।Rewari News

“जय भीम” के नारों के साथ माहौल हुआ गुंजायमान

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जय भीम” के नारों के साथ माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए समाज में भाईचारा और समानता को मजबूत करने का कार्य करेंगे।Rewari News

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now