Haryana News: अब नहीं चलेगी मनमानी, महंगी दवाओं पर सरकार का कड़ा शिकंजा

On: April 15, 2026 1:33 PM
Follow Us:
अब नहीं चलेगी मनमानी, महंगी दवाओं पर सरकार का कड़ा शिकंजा

Haryana News: हरियाणा में महंगी दावों को लेकर सख़्ती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद राज्य की कई अस्पतालों में नई व्यवस्था लागू की गई है। अब ₹1000 प्रति यूनिट से ज्यादा कीमत वाली दावों को खरीदने से पहले संबंधित विभागों को दावों के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।

पहले देखा जाता था कि विभाग अपनी दावों की मांग सीधे खरीद विभाग को भेज देते थे लेकिन अब इस प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब महंगी दावों को खरीदने से पहले अध्यक्षों को बताना होगा कि महंगी दवाई क्यों खरीदी जा रही है और मरीजों पर इसका क्या असर होगा।

केंद्रीय भंडार के द्वारा विभागों को निर्देश दिया गया है की महंगी दावों की मांग पर आगे बढ़ने से पहले कुछ अहम बातों को स्पष्ट किया जाए जैसे कि इस दवा का कोई सस्ता विकल्प है कि नहीं और मरीजों को इससे कितना फायदा होगा। आप दवा को किसी रिसर्च या प्रोजेक्ट के लिए तो नहीं ले रहे हैं।

मरीज को समय पर मिले दवा: CM सैनी 

हरियाणा सरकार के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि मरीजों को समय पर दवा मिले इसके साथ ही जरूरी इलाज में किसी भी तरह की कमी ना हो। राज्य सरकार के द्वारा आदेश दिया गया है कि मरीज के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now