रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News Hindi: हरियाणवी छोरी का कमाल, गोल्ड जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

Written by: Best24News

Published:

Haryana News Hindi: अंबाला की हरनूर कौर ने महाराष्ट्र के नागपुर में 4 से 11 अप्रैल तक आयोजित सातवीं जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर पूरे प्रदेश…


हरियाणवी छोरी का कमाल, गोल्ड जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
हरियाणवी छोरी का कमाल, गोल्ड जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
Google News Follow us on Google

Haryana News Hindi: अंबाला की हरनूर कौर ने महाराष्ट्र के नागपुर में 4 से 11 अप्रैल तक आयोजित सातवीं जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरनूर ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Advertisement

शाहपुर गांव की रहने वाली है हरनूर कौर

आपको बता दे हरनूर कौर शाहपुर गांव की रहने वाली है और वर्तमान में डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी में क्लास 10वीं में पढ़ाई करती है। इसके पहले हरनूर जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीत चुकी है।

इसके साथ ही उन्होंने बहरीन में आयोजित यूथ एशियन गेम्स में भी रजत पदक जीता था और भारत का नाम रोशन किया था। अब हरनूर कौर कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

कोच जताई खुशी (Haryana News Hindi)

हरनूर की इस उपलब्धि से सिर्फ अंबाला ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन हुआ है। हरनूर के कोच संजय कुमार ने उनके सफलता पर काफी खुशी जाहिर की और कहा कि आने वाले समय में हरनूर पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

बेटी की उपलब्धि पर परिवार में खुशी देखने को मिल रही है। हरनूर के परिवार ने कहा कि आने वाले समय में उनकी बेटी ओलंपिक में भी जाएगी और इंडिया का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp