Breaking News: कृषि महोत्सव में यशपाल खोला ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश

On: April 13, 2026 7:04 PM
Follow Us:
Breaking News: कृषि महोत्सव में यशपाल खोला ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश

Breaking News: धारूहेड़ा: मध्यप्रदेश के रायसेन में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि महोत्सव में रेवाड़ी के अरावली किसान क्लब के प्रधान और किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।Breaking News

इस महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस मौके श्री फ्रैंकलिन एल. खोबंग, संयुक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग,नई दिल्ली, माननीय कृषि मंत्री एदंलसिंह कंसाना मध्यप्रदेश, सांसद दर्शन सिंह शर्मा भी मौजूद रहे।

 

Breaking News: कृषि महोत्सव में यशपाल खोला ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश
Breaking News: कृषि महोत्सव में यशपाल खोला ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश

महोत्सव के दौरान ‘प्राकृतिक खेती’ विषय पर अपनी प्रस्तुति में यशपाल खोला ने रासायनिक मुक्त खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेतों में फसल अवशेष को जलाने के बजाय उसका सही प्रबंधन करें, ताकि कचरे को भी उपयोगी संसाधन में बदला जा सके।Breaking News

खोला ने धारूहेड़ा स्थित अपने नैचुरल एग्रो फार्म के अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज देश में प्राकृतिक कृषि, कृषि में नवाचार, डायरेक्ट मार्केटिंग और सहकारिता के माध्यम से किसानों, युवाओं और उपभोक्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।Breaking News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now