back to top
Home Haryana News Haryana Crime News: लव मैरिज की जिद पड़ी भारी, मां-बाप और भाई...

Haryana Crime News: लव मैरिज की जिद पड़ी भारी, मां-बाप और भाई ने बेटी की ली जान

लव मैरिज की जिद पड़ी भारी, मां-बाप और भाई ने बेटी की ली जान
लव मैरिज की जिद पड़ी भारी, मां-बाप और भाई ने बेटी की ली जान

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 साल की नर्सिंग की छात्रा चीनू की ऑनर किलिंग कर दी गई है। चीनू 2 साल से एक युवक के संपर्क में थी और उससे शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार इसके खिलाफ था। रविवार को इस लव अफेयर के वजह से चीनू के घर में काफी लड़ाई हुई थी।

चीनू ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस भी बुलाई लेकिन मां ने मेन गेट को बंद कर दिया। बाहर पुलिस को देखकर चीनू के पिता काफी भड़क गए। पुलिस घर के बाहर खड़ी थी तभी चीनू के पिता और भाई ने उसका गला काट दिया। पुलिस छत के रास्ते जब घर में घुसी तो देखी थी चीनू का लाश जमीन पर पड़ा था।

चीनू के माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया था और कोर्ट ने ने एक दिन के डिमांड पर भेज दिया।

नर्सिंग का कोर्स करती थी चीनू

मृतक की पहचान गोहाना के देवी नगर कॉलोनी की रहने वाली 23 साल की चीनू के रूप में हुई है। वह नर्सिंग का कोर्स कर रही थी वही उनके पिता ट्रांसपोर्टर है और उसका एक भाई भी है।

लव मैरिज से नाराज थी फैमिली (Haryana Crime News)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चीनू पिछले 2 साल से बुटाना गांव के एक युवक के संपर्क में थी और उसे लड़के से शादी भी करना चाहती थी लेकिन चीनू का परिवार इसके खिलाफ था। इसको लेकर लंबे समय से घर में विवाद हो रहा था। चीनू ने पुलिस को फोन करके घर पर बुलाया था लेकिन पुलिस को मां ने घर में एंट्री नहीं दी।

पिता ने चीनू का गला काटकर उसकी हत्या कर दिया है। हत्या में मां और भाई भी शामिल थे। पुलिस जब घर में छठ के माध्यम से पहुंची तो अच्छी की चीनू की लाश पड़ी है। इसके बाद उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News