Rewari Breaking News: तेजी से हो रहा है बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन, जल्द जारी होगा रिजल्ट

On: April 12, 2026 5:34 PM
Follow Us:
तेजी से हो रहा है बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन

Rewari Breaking News: बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद कॉपी जांच में रफ्तार पकड़ ली है। रेवाड़ी में पांच केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की कॉपियों का लगातार मूल्यांकन हो रहा है। दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल से शुरू हुआ था वही 12वीं की कॉपियों की मार्किंग 3 अप्रैल से शुरू हो गई थी।

शिक्षा विभाग में 28 अप्रैल का दिया है डेडलाइन

शिक्षा विभाग के द्वारा कॉपी मूल्यांकन के लिए 28 अप्रैल का डेडलाइन दिया गया है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि अगर तय समय पर कॉपियों का जांच हो जाता है तो मई के मध्य तक रिजल्ट जारी हो जाएगा।

पहले प्रत्येक शिक्षक को रोजाना 30 कॉपी जाचने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन अभी से बढ़कर 50 कर दिया गया है। सामने जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के प्रत्येक मंडल में लगभग 300 कॉपियां शामिल है।

जिले में एक लाख से अधिक कॉपियों का होगा मूल्यांकन (Rewari Breaking News)

रेवाड़ी में एक लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए एक्स्ट्रा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और केंद्र पर आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि कॉपी जांच पर निगरानी रखा जाए।

इस बार विद्यार्थियों को मिल रहा है दूसरा मौका भी

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के नई नीति के अनुसार अब विद्यार्थी साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे पाएंगे। छात्र अगर अपने पहले रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह दूसरे बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे।

कॉपी जांच में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी शिक्षकों को होता है मानकों के अनुसार ही कॉपी जचने का आदेश दिया गया है। शिक्षा विभाग में सभी शिक्षकों को आदेश दिया है कि समय पर कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी करें ताकि रिजल्ट समय से जारी किया जा सके।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now