रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के यूनियन बैंक में एक बुजुर्ग को दो महिलाओं ने 50 हजार का चूना लगा दिया। वह पैेसे गिन रहा था कि दो महिलाएं उसकी जेब से 50 हजार निकालकर फरार हो गए। हालांकि सीसीटीवी में महिलाओं की हरकते कैद हो गई है। अब देखना यह है बुजुर्ग को चोरी हुई कब मिलेगी। बैंक से बुजुर्ग के गड्डी चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया । बैक कर्मियों ने इसी सूचना डायल 112 पर दी।धारूहेड़ा में बढे क्लेक्टर रेट, यहां देखें अपने गांव के रेट
दिनदहाडे हुए चोरी: बैंक में आजकल जेब तरासनी की बारदातें कम नहीं हो रही है। इससे पहले भी एक बुजुर्ग के साथ ऐसे ही चोरी हो गई थी। बताया जा रहा है कुछ महिलाएं बैंको में घूमती रहती है जो खासतौर से बुजुर्गो को अपना निशाना बनाती है। बैंक में भीड का फायदा उठाते ये महिलाएं वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती है।
जानिए कैसे निकाले पैसे: बता दे रेवाड़ी के रहने वाले बुजुर्ग देवकीनंदन ने बताया कि वह अपने दामाद के पास लेखाकार का काम करते हैं। मंगलवार को वह दामाद के एक लाख रुपए निकालने यूनियन बैंक में गए थे। बैंक की ओर से उसने एक लाख रुपए निकलवाए । कैसियर ने उसे 50-50 हजार की दो गड्डी मिली। उसने एक गड्डी जेब में डाली और दूसरी के नोट गिनने शुरू कर दिए। जब उसने दूसरी गड्डी निकालने के लिए जेब में हाथ डाला, तो गड्डी गाब मिली।Internet Blackout: ईरान की धमकी से सहमी दुनिया, वर्ल्ड में बंद हो सकता है इंटरनेट, जानें क्या है मामला
कैमरे में कैद हुई वारदात: वारदात के बाद जब बैंक के कैमरे खंगाले तो पता चला कि बुजुर्ग के पास खडी दो महिलाओ ने वारदात को अंजाम दिया है। जब बुजुर्ग पैसे गिर रहा था उस समय पास खडी महिलाएं बुजुर्ग की जेब से पैसे निकाल ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















