Haryana news: धारूहेड़ा: मंगलवार को प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का भगत सिंह चौक पर भव्य स्वागत किया गया। टपूकड़ा जाते समय यहां रुककर उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधायिका बिमला चौधरी, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, नगर पालिका के उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ओमप्रकाश, अनिल यादव सहित नगर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे.

 

Haryana news: रेवाडी मंडी में आज नहीं होगी सरसों की खरीद, जाने क्यों

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 3 लाख किशोर लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 3280 किशोरियों को यह वैक्सीन दी जा चुकी है। सरकार ने सभी जिलों में 14 वर्ष की आयु की लड़कियों की सटीक सूची तैयार करने के लिए हेड काउंट सर्वे के निर्देश दिए हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी, रेवाड़ी सहित इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, पढ़े ताज़ा Weather Alert

यह वैक्सीन HPV के टाइप 16 और 18 के साथ-साथ टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रमुख कारण माने जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ केवल उन किशोरियों को मिलेगा जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं।

 

टीकाकरण से पहले अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य किया गया है और लाभार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति की पूरी जांच की जा रही है। कहा कि सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सतर्कता और सावधानी बरत रही है, जिससे प्रदेश की बेटियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके. इस मौके पर राजकुमार पार्षद , अजय मेहरा,यशवंत ,धर्मपाल ,नानक चंद खोला, परमाल मौजूद रहे।

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •