हरियाणा में 3 लाख किशोरियों को मुफ्त लेगेगी HPV वैक्सीन : आरती सिंह राव

On: March 31, 2026 6:27 PM
Follow Us:
हरियाणा में 3 लाख किशोरियों को मुफ्त लेगेगी HPV वैक्सीन : आरती सिंह राव

धारूहेड़ा: हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि 3 लाख किशोर लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 3280 किशोरियों को यह वैक्सीन दी जा चुकी है। सरकार ने सभी जिलों में 14 वर्ष की आयु की लड़कियों की सटीक सूची तैयार करने के लिए हेड काउंट सर्वे के निर्देश दिए हैं।Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी!’सब्जी उगाओ और हजारों इनाम पाओ’, हरियाणा सरकार ने शुरू की ये खास योजना, देखें डिटेल्स

धारूहेड़ा में भगत सिंह चौक पर किया स्वागत: बता दे कि टपूकड़ा जाते समय यहां रुककर उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भगत सिंह चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर विधायिका बिमला चौधरी, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, नगर पालिका के उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, ओमप्रकाश, अनिल यादव आदि साथ रहे।Haryana News: हरियाणा के दो बैंकों पर सरकार का एक्शन, शाखाए हुई सील, अकाउंट्स हुए फ्रिज

टीकाकरण से पहले अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य: टीकाकरण से पहले अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य किया गया है और लाभार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति की पूरी जांच की जा रही है। बता दे कि यह वैक्सीन HPV के टाइप 16 और 18 के साथ-साथ टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रमुख कारण माने जाते हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ केवल उन किशोरियों को मिलेगा जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं। सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सतर्कता और सावधानी बरत रही है, जिससे प्रदेश की बेटियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके. इस मौके पर राजकुमार पार्षद , अजय मेहरा,यशवंत ,धर्मपाल सैनी,नानक चंद खोला आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now