Bhiwadi News: 21 दिन पहले हुआ था मर्डर, फिर से हो गया जिंदा !

On: March 26, 2026 7:25 PM
Follow Us:
21 दिन पहले हुआ था मर्डर, फिर से हो गया जिंदा

Bhiwadi News: राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में मेडिकल सर्टिफिकेट के मामले एक बडा मामला सामने आया है। जिस युवक की 20 दिन पहले हुआ था मर्डर वह फिर से हो गया जिंदा। जिसने सुना वह चौक गया। पढिएं पूरी सच्चाई!

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में परिवहन विभाग के पास इन दिनों एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बनने वाले मेडिकल सर्टिफिकेट में खुलेआम फजीवाडा जारी है। बताया जा रहा है इस पूरे खेल में दलालों की का बडी भूमिका बताई जा रही है।

20 दिन पहले हुआ था मर्डर, फिर से हो गया जिंदा
20 दिन पहले हुआ था मर्डर, फिर से हो गया जिंदा

सिस्टम की खुली पोल: फर्जीवाडे की सूचना पाकर जब मीडिया असीलियत जानने के लिए निकले तो हालात देखकर दंग रह गए। जब इस पूरे मामले जो सच्चाई सामने आई उसने सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। बता दे कि परिवहन विभाग के नजदीक ही एक छोटी सी दुकान में MBBS डॉक्टर के नाम पर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे।Bhiwadi News

तुंरत बना दी सर्टिफिकेट: जब रिपोर्टर ने मेडिकल बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज दिए तो मौके पर मौजूद एक युवक ने बिना किसी जांच के डॉक्टर सुरेश कुमार गुप्ता की स्टैंप लगाई और उनके फर्जी सिग्नेचर तक कर दिए। सर्टिफिकेट मिलने पर वह चौक गया कि उसे कोइ मतलब नहीं है जिंदा या मर गया ।

जिसका हुआ था मर्डर उसे बना दिया जिंदा: सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जिस व्यक्ति के नाम पर मेडिकल बनाया गया वो इस दुनिया में जिंदा ही नहीं है, करीब 20 दिन पहले चौपानकी थाना अंतर्गत उसकी हत्या हो चुकी थी लेकिन महज 300 रुपये के लालच में दलाल ने एक मृत व्यक्ति को कागजों में जिंदा कर दिया। यह कोई नया मामला नही है बता दिन दिनभर कितने ऐस केस आते होंगे जहां ऐसे फर्जी काम किए जा रहे है।

नियमों की उड़ी धज्जियां: मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करते समय MBBS डॉक्टर का मौके पर मौजूद होना जरूरी ह। साथ ही आवेदक की आंखों और स्वास्थ्य की पूरी जांच के बाद ही फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाता है लेकिन यहां नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया। इतना ही जिसका सटिफिकेट दिया जा रहा वही व्यक्ति आना चाहिए ताकि उसकी जांच की जा सके।

जांच करवाने पर खुल सकते है बडे राज: आधार कार्ड किसी और का, जबकि उस पर पता कहीं और का और फोटो मृत व्यक्ति की लगाई गई थी। बस जैसे की वहां पहुंचे 300 रूपए दिए ओर बना दिया गया सर्टिफिकेट। परिवहन अधिकारी राजीव चौधरी का कहना है कि मामला गंभीर है, ज़ी मीडिया के माध्यम से यह उनके संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now