सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

Gas Cylinder Black Marketing: छोटी मछलियों पर शिकंजा, बडी मछलियां सैफ

Written by: सुनील चौहान

Published:

Gas Cylinder Black Marketing: हरियाणा में धडल्ले से गैस की कालाबाजारी हो रही है। रेवाड़ी के गैस एजेंसी संचालक भी इसको लेकर पीछे नहीं है। सबसे अहम बात यह है प्रशासन की…


Gas Cylinder Black Marketing: हरियाणा में धडल्ले से गैस की कालाबाजारी हो रही है। रेवाड़ी के गैस एजेंसी संचालक भी इसको लेकर पीछे नहीं है। सबसे अहम बात यह है प्रशासन की ओर कालाबाजारी रोकने के लिए छोटी मछलियो की धर पकड जारी है जबकि बडी मछलिया धडल्ले से कालाबाजारी से मोटी कमाई कर रहे है। क्या प्रशासन ने आज तक किसी एजेंसी पर कार्रवाइ की है। क्योंकि अब तो प्रशासन के पास कमाने का अच्छा मौका है। सिर्फ वो ही लोग पकडे जा रहे है एजेसी ने महंगे सिलेंडर लेकर जनता को बेच रहे है।Gas Cylinder Black Marketing

Advertisement

रेवाडी प्रशासन का दावा केवल कागजो में: जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।Gas Cylinder Black Marketing

नियमित रूप से छापेमारी: जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी नितिश कुमार सिंगला ने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध उपयोग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विभागीय टीमों द्वारा नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।Gas Cylinder Black Marketing

Advertisement

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

छोटे खिलाडी काबू, बडों पर आशीर्वाद: रेवाडी में की गइ रेड के चलते अब तक अलग प्रतिष्ठानों से 81 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए गए है। भला कोई विभाग से पूछे कि ये लोग सिलेंडर जहां से लेकर जा रहे है वो सरेआम कालाबाजारी कर रहे है उन पर कार्रवाइ क्यों नहीं।Gas Cylinder Black Marketing

नितिश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में तेल विपणन कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत रखा गया है।Gas Cylinder Black Marketing

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

कागजों दावे धरातल ऐसा नहीं: प्रशासन का दावा है कि प्रमुख तेल कंपनियां—इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पास पर्याप्त मात्रा में गैस का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर केवल अधिकृत एजेंसियों से ही प्राप्त करें। अगर स्टॉक ठीक तो फिर सिलेंडर आन लाईन बुक क्यो नहीं हो रहे है इतना नहीं डिलीवरी से बुके बाजवूद समय पर क्यों नहीं मिलती है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp