HomeCrime NewsBreaking News: डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर पहुंचते ही हो गया...

Breaking News: डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर पहुंचते ही हो गया जिंदा, जानिए इसके लिए कौन है जिम्मेदार

Breaking News:  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टांडा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया मरीज घर पहुंचते ही जिंदा निकला। इसी के चलते परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि कि कुछ देर बाद ही उसकी आंखें खुल गईं और हलचल दिखने लगी। इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।Breaking News

जानिए क्या है पूरा मामला‘ बता दे कि हिमाचल (Himachal News) के पालमपुर के एक गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन टांडा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन जब शव को घर लेकर पहुंचे । घर मे मातम छा गया तथा परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच उसकी पलक झपकने लगी। परिवार ने तुरंत उसे पानी पिलाया और आसपास के लोगों को बुलाया।Breaking News

बता दे कि मरीज का कुछ माह पहले प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था और बीते दिनों उसकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। घर पहुंचने के करीब चार घंटे बाद उसकी फिर से मौत हो गई। मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है और लोग अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. विवेक बन्याल ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार तक रिपोर्ट के आधार पर तथ्य सामने आएंगे और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments