HKRNL : हरियाणा सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) में शिफ्ट करने के लिए एक बार फिर पोर्टल खोलने का फैसला किया है। सरकार की ओर से 20 फरवरी तक इसके लिए अलग से विंडो खोली जाएगी, जिसके माध्यम से अनुबंधित कर्मचारी अपना ब्योरा अपलोड कर सकेंगे। इस फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो पहले किसी कारणवश पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाए थे।HKRNL
लंबे समय से पोर्टल खोलने की मांग: के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से लंबे समय से पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की जा रही थी। कई जगहों पर ऐसे अनुबंधित कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनका डाटा पहले अपलोड नहीं हो सका या जिनकी जानकारी में त्रुटि रह गई थी। अब सरकार के इस निर्णय के बाद संबंधित कर्मचारियों को एक और अवसर मिलेगा, जिससे वे एचकेआरएनएल के तहत शिफ्ट हो सकेंगे।HKRNL
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आवेदन केवल निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को इस बारे में समय रहते जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र कर्मचारी इस अवसर से वंचित न रह जाए। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक अनुबंधित कर्मचारियों को एचकेआरएनएल के दायरे में लाया जाए, जिससे उनकी सेवाओं का नियमन एक समान व्यवस्था के तहत हो सके।
बताया जा रहा है कि पोर्टल खुलने के बाद कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य से जुड़ा विवरण अपलोड कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल फिर बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

















