मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana School Closed: हरियाणा के इस जिले में 23 जनवरी को बंद स्कूल रहेंगे स्कूल

On: January 22, 2026 6:31 PM
Follow Us:
Haryana School Closed: हरियाणा के इस जिले में 23 जनवरी को बंद स्कूल रहेंगे स्कूल

Haryana School Closed: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूली बच्चों के लिए 23 जनवरी को बड़ी राहत का ऐलान किया गया है। सर छोटू राम जयंती और बसंत पंचमी के अवसर पर जिले के सभी राजकीय और अराजकीय विद्यालयों में राजपत्रित अवकाश रहेगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल की ओर से सभी स्कूल प्राचार्यों और विद्यालय मुखियाओं को लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार शुक्रवार, 23 जनवरी को किसी भी परिस्थिति में छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसी भी तरह की शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भी विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि अवकाश के दिन छात्रों की उपस्थिति लगवाना या किसी गतिविधि में शामिल करना नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाएगा। इस दिन सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे और छात्रों को घर पर ही रहना होगा।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather Update: हरियाणा में कहर बरपा रही गर्मी, 3 अप्रैल से फिर बढ़ेगी गर्मी

खंड शिक्षा अधिकारी ने आदेश में यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व में कुछ विद्यालयों द्वारा राजपत्रित अवकाश, स्थानीय अवकाश, द्वितीय शनिवार या घोषित छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई, अभ्यास या अन्य कार्यक्रमों के नाम पर स्कूल बुलाने की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे मामलों को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले ही स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की मनमानी पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें  Metro Expansion: अब गुरुग्राम की ओल्ड सिटी, सोहना व पाटोदी तक पहुंचेगी मेट्रो, यहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन: राव इद्रजीत

प्रबंधन को चेतावनी दी चेतावनी: शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी विद्यालय द्वारा 23 जनवरी को छात्रों को बुलाया गया, तो संबंधित स्कूल का मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा। इसके बाद विद्यालय मुखिया और प्रबंधन के खिलाफ विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी स्थिति में पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय मुखिया की होगी।

बच्चों ने मनाई खुशी‘ बता दे कि सर छोटू राम जयंती और बसंत पंचमी के अवसर पर घोषित इस अवकाश से बच्चों को एक दिन का विश्राम मिलेगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि अवकाश संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना सभी विद्यालयों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now