Haryana News: रेवाडी के इन गांवों की बदलेगी सूरत, इनता करोड बजट मंजूर

On: March 21, 2026 7:37 PM
Follow Us:

Haryana News: धारूहेड़ा: लंबे समय से टूटी पड़ी सड़के व जल भराव की समस्या से ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है। विकास कार्यों को गति देने के लिए हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने वित्त वर्ष रेवाडी विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के अंतर्गतगय 82 लाख रुपये की राशि जारी की है। ये राशि धारूहेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर खर्च की जाएगीHaryana News

8 गांवो में होगा विकास: धारूहेड़ा के गांव बलियर कलां गांव में पंचायत भूमि पर शिव मंदिर के पास टीन शेड लगाने के लिए 4.92 लाख रुपये, मुंडिया खेड़ा में पीडब्ल्यूडी सड़क से खेत तक आईपीबी रास्ता निर्माण के लिए 7.32 लाख रुपये, खटावली गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए आरसीसी पाइप लाइन और आईपीबी रास्ता निर्माण पर 15.06 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

 

इसी तरह राजपुरा आलमगीरपुर में आईपीबी रास्ते के लिए 12 लाख रुपये, आकेड़ा गांव में रास्ता और नाली निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपये, सल्हावास गांव में दो अलग अलग कार्यों के लिए 3 लाख और 6.99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जीतपुरा में मुख्य सड़क से माता चौक तक आईपीबी रास्ता निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और निखरी गांव में भटसाना लिंक रास्ता से श्मशान घाट तक रास्ता निर्माण के लिए 15.03 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।Haryana News

बदलेगी इन गांवों की तस्वीर : लंबे समय से टूटे रोड, जल निकासी, नाली निर्माण के अभाव में इन गांवो की समस्या गंभीर बनी हुई थी । अब निखरी, आकेडा, बालियर , मुडिया खेडा, खटावली, ततारपुर, साल्हावास सहित 8 गांवो की जल्द ही कायाकल्प होने वाली है। क्योकि इनमें लिए अब बजट मंजूर किया जा चुका है। इस बजट सडक रिपेयर, नाली निर्माण किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now