धारूहेड़ा: बीते 5 वर्षों से बदहाली और खस्ताहाली का दंश झेल रहे भटसाणा-अलावलपुर मार्ग के दिन अब बहुत जल्द बदलने वाले हैं। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है।

इस सड़क के निर्माण की मंजूरी मिलने से भटसाणा, अलावलपुर, नदंरामपुर बास सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भारी राहत मिलेगी। बता दे कि भटसाणा-अलावलपुर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पूरी सड़क गड्डों में तब्दील हो गई थी, जिसके कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे। भटसाणा गांव के सरपंच और ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायतें दे चुके थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बरसात के दिनों में इस रोड की हालत ज्यादा ही बदाहल हो जाती है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड-13 के जिला पार्षद निरंजन लाल (पटवारी) ने करीब तीन माह पूर्व स्वयं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा था। मंत्री ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के आदेश जारी किए।
बजट मंजूर: इसको लेकर कई बार विभाग को पत्र भेजा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर ये मामला हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के पास पहुंचा तो इसको मंजूर करते हुए बजट पास करवा दिया गया है। उन्होने विभाग से जल्द से जल्द से बनाने की अपील की है।
निरंजनलाल पटवारी, वार्ड 13 पार्षद











