मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था ने खेल मंत्री गौरव गौतम से की मुलाकात

धारूहेड़ा: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रोत्साहित करने वाली सामाजिक संस्था मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था ने हरियाणा के खेल
प्रकाशित: 2 October 2026, 5:47 PM
मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था ने खेल मंत्री गौरव गौतम से की मुलाकात
मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था ने खेल मंत्री गौरव गौतम से की मुलाकात

धारूहेड़ा: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रोत्साहित करने वाली सामाजिक संस्था मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था ने हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम से पलवल में शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान खेल, युवा और सामाजिक विषयों के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई तथा जल्द ही धारूहेड़ा में खेलो में प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम के लिए मंथन किया।

बता दे मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था समय समय कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। हाल ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए एनजीओ स्पेशल महिलाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम करना चाहती हैै। इसी को लेकर मुलाकात के दौरान खेलों से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

15 सालों से समाज सेवा में सक्रिय: बता दे मे​री बेटी मेरा अभिमान संस्था पिछले करीब 15 सालों से सक्रिय है। हर साल ज्यादा से ज्यादा जरूरत मंद कन्याओं की शादी मे सहयोग, गरीव असहाय बच्चो की सहायता, गांवों में कार्यक्र्म आयोजित महिलाओ को उनके हक व दायित्व के प्रति जागरूक करती है। इसके मेंबर हरियाण के जिलों से बनाए हुए है। रेवाड़ी के बाहर कई जिलों में कार्यक्र्म किए जाते है।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी खेल और युवाओं से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा हर संभव सहयोग के लिए कहा। इस अवसर पर राकेश राव जोनियावास, एडवोकेट अनिल यादव, चिराग यादव और निशा सोनी आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: पलवल में खेल मंत्री से मुलाकात करते हुए मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था की टीम

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now