Delhi News: दिल्ली में 30 साल बाद डबल डेकर बसों (Double-Decker Buses) की वापसी हो रही है। अब ये बसें सिर्फ सफर का साधन नहीं बल्कि राजधानी का एक नया टूरिस्ट आकर्षण भी बनेंगी। नई डबल डेकर बसें (Double-Decker Buses) पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इन्हें अशोक लेलैंड ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (Corporate Social Responsibility) पहल के तहत बनाया है। इन बसों में 60 से ज्यादा यात्री आराम से बैठ सकते हैं और इसकी ऊंचाई 4.75 Meters है। बस के बाहर दिल्ली के प्रमुख लैंडमार्क की खूबसूरत तस्वीरें सजाई गई हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं।
नई डबल डेकर बस (Double-Decker Bus) यात्रियों को दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराएगी। इसका सफर प्रधानमंत्री म्यूजियम (Prime Minister’s Museum) से शुरू होकर भारत मंडपम (Mandapam) नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) नया संसद भवन (New Parliament Building) दिल्ली हाट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक जाएगा। इस बस में एक गाइड भी मौजूद रहेगा जो हर इमारत और स्थल के बारे में रोचक और जानकारीपूर्ण बातें बताएगा।Delhi News
डबल डेकर बसें (Double-Decker Buses) कभी दिल्ली की पहचान हुआ करती थीं और उन्हें सुविधा बस (Comfort Buses) के नाम से जाना जाता था। 1970 से 1989 तक ये लाल रंग की दो मंजिला बसें बच्चों और बड़ों के लिए सफर का एक रोमांचक हिस्सा थीं। खासकर ऊपर की मंजिल से यात्रा करना यादगार अनुभव माना जाता था। लेकिन समय के साथ इन बसों की देखभाल महंगी और मुश्किल हो गई इसलिए ये धीरे-धीरे शहर की सड़कों से गायब हो गईं।
नई डबल डेकर बसों (Double-Decker Buses) के आने से दिल्ली में पर्यटन को नया जोश मिलेगा। अब लोग आरामदायक सुरक्षित और मज़ेदार सफर के साथ राजधानी के दर्शनीय स्थलों का आनंद उठा सकेंगे। इन बसों में वयस्कों का किराया 500 रुपये और 6 से 12 साल के बच्चों के लिए 300 रुपये तय किया गया है।Delhi News

















