Haryana : हरियाणा के इस जिले में चलेगी डबल डेकर बसें, परिवहन मंत्री से मिली हरी झंडी

On: March 22, 2026 10:07 AM
Follow Us:
double decker buses will run in this district

Haryana : हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है! अम्बाला छावनी में जल्द ही देश-विदेश के बड़े शहरों की तरह ओपन और डबल डेकर बसें चलेंगी। यह जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी है। यह योजना लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी और उनकी यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं”।Double decker buses

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में देश- विदेश के बडे और मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है जोकि पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक घुमाएगी। इससे लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क आज अम्बाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा प्रारंभ की जाए।

उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए क्योंकि इनके प्रारंभ होने से पार्क में बच्चों व लोगों के मनोरंजन में और इजाफा होगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें