गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा वालों की बल्ले-बल्ले, इस जिले में चलेगी डबल डेकर बसें

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है! अम्बाला छावनी में जल्द ही देश-विदेश के बड़े शहरों की तरह ओपन और डबल डेकर बसें चलेंगी। यह जानकारी खुद कैबिनेट…


double decker buses will run in this district
double decker buses will run in this district
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है! अम्बाला छावनी में जल्द ही देश-विदेश के बड़े शहरों की तरह ओपन और डबल डेकर बसें चलेंगी। यह जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी है। यह योजना लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी और उनकी यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं”।

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में देश- विदेश के बडे और मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है जोकि पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक घुमाएगी। इससे लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क आज अम्बाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा प्रारंभ की जाए।

उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए क्योंकि इनके प्रारंभ होने से पार्क में बच्चों व लोगों के मनोरंजन में और इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp