Haryana: रेवाड़ी धारूहेड़ा सहित चार निकायों के चेयरमैनपद आरक्षण को लेकर इस दिन होगा ड्रा, पंचकूला में बुलाई बैठक

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 1:36 AM
Draw for chairman post reservation for four bodies including Rewari Dharuhera will be held on this day, meeting called in Panchkula

Haryana: हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। हरियाण के चार निकायों जिनमें नगरपालिका उकलाना, सांपला, धारूहेड़ा और नगर परिषद रेवाड़ी के चेयरमैन पदों के आरक्षण को लेकर बैठक की तिथि तय कर दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिला उपायुक्तों को पत्र भेजकर सूचित किया है कि इन पदों के आरक्षण के लिए 1 दिसंबर को पंचकूला में ड्रा निकाला जाएगा।Haryana

हाल ही में विभाग द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार यह बैठक हरियाणा नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 1978 के नियम 70(क) के तहत आयोजित की जाएगी। जिसके चलते चेयरमैन पद का आरक्षण रोटेशन पर किया जाना है इसी को लेकर ड्रा निकाला जाएगा। महानिदेशक, संबंधित जिलों के उपायुक्तों और उनके प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति की बैठक 1 दिसंबर 2025 को निदेशालय सभागार, सेक्टर-4, पंचकूला में होगी।Haryana

आरक्षण होगा तय: बता दे इस बैठक में यानि एक दिसंबर को नगर परिषद रेवाड़ी, नगरपालिका सांपला, नगरपालिका धारूहेड़ा और नगरपालिका उकलाना के चेयरमैन पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे, इसका निर्णय लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा।Haryana

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now