रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana News: चुनाव आयोग ने दिया एक ओर बडा अपडेट, रेवाड़ी, सोनीपत-अंबाला और पंचकूला सहित सात शहरी निकायों में चुनाव को लेकर मिली मंजूरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को तीन नगर निगमों समेत सात शहरी निकायों में आम चुनाव कराने…


Haryana News: हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को तीन नगर निगमों समेत सात शहरी निकायों में आम चुनाव कराने की औपचारिक अनुमति दे दी है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया की तैयारी तेज हो गई है और मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यकायल हो चुका पूरा: हरियाणा में जिन शहरी निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनमें पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम प्रमुख हैं। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिकाओं में भी आम चुनाव प्रस्तावित हैं। इन निकायों में कार्यकाल समाप्त होने के बाद फिलहाल प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। राज्य चुनाव आयोग ने पहले ही सरकार को पत्र लिखकर चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी, जिस पर अब सरकार ने सहमति दे दी है।Haryana News

उपायुक्तों को निर्देश जारी: शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से राज्य चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सरकार को तीनों नगर निगमों, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के आम चुनाव के साथ-साथ कुछ स्थानों पर उपचुनाव कराने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने 12 जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं।Haryana News

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

इनमें अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, झज्जर, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर शामिल हैं। उपायुक्तों को कहा गया है कि वे चुनाव आयोग को आवश्यक स्टाफ और संसाधन समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

राजनीतिक दृष्टि से भी ये चुनाव अहम माने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पहले ही यह ऐलान कर चुकी हैं कि वे तीनों नगर निगमों में चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेंगी। वहीं इनेलो, जजपा और आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने रुख को स्पष्ट नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

यहां होगा उपचुनाव: बता दे हरियाणा में आरक्षण को लेकर भी स्थिति साफ हो चुकी है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में से एक निगम में मेयर पद बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होगा, जबकि कुछ वार्डों में उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

? शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर हलचल तेज हो गई है और आने वाले हफ्तों में चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।Haryana News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp