Breaking News: कौन है अनमोल, जिस पर भारत में 10 लाख का ईनाम, अमेरिका से डिपोर्ट क्यों हुआ?

On: November 19, 2025 5:21 PM
Follow Us:
कौन है अनमोल, जिस पर भारत में 10 लाख का ईनाम, अमेरिका से डिपोर्ट क्यों हुआ?

Breaking News: बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी व भारत के सबसे खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया है। बुधवार शाम को वह दिल्ली पहुंचा तथा उसे सीधी ही कोर्ट लाया गया।Breaking News

बता दे कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अनमोल बिश्नोई को मुख्य साजिशकर्ता माना गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने बाबा सिद्दीकी के परिवार को ईमेल भेजकर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। जांच में सामने आया कि अनमोल बिश्नोई ने ही स्नैपचैट के जरिए बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले शूटर्स से लगातार संपर्क बनाए रखा था। वह भानु नाम से अकाउंट चलाता था और विदेश से ही हिट जॉब, एक्सटॉर्शन और धमकियों का नेटवर्क नियंत्रित करता था। अनमोल पहले भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल पाया गया था।

10 लाख रुपये का इनाम घोषित: भारत में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला अनमोल लंबे समय से मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है और एनआईए ने उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पता चला है वह नकली पासपोर्ट पर नेपाल, दुबई और केन्या होते हुए अमेरिका पहुंचा था।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now